कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बगावत की चुनौती से जूझ रही ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस और उसके चुनाव चिन्ह को फ्रीज किए जाने के बाद हुंकार भरी है। ममता बनर्जी ने कहा है कि न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे; हम लड़ेंगे और वापसी करेंगे। ममता बनर्जी ने कहा है कि INDIA गठबंधन को मजबूत करने के लिए हम नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेंगे। ममता बनर्जी ने अपनी कैंडिडेट संचिता प्रधान डे के नामांकन वापस लेने के बाद यह ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से पूर्व शिक्षिक संचिता प्रधान डे को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद नामांकन वापस ले लिए था।
ममत बनर्जी ने कहा कि कल (गुरुवार) राहुल गांधी ने मुझे फोन किया, अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन जताया। हम सब मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे। ममता बनर्जी हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है। वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, गैर-कानूनी, अलोकतांत्रिक और किसी राजनीतिक दल के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए की गई पूरी तरह से पक्षपाती बदले की कार्रवाई है। उन्होंने पहले ही कहा था, ‘नाम भी नहीं रहने दूंगा, निशान भी नहीं रहने दूंगा।’ ये लोग कौन हैं? आज वे सत्ता में हैं, हो सकता है कल न हों। उन्हें अपनी सीमा समझनी चाहिए।
बगावत से जूझ रही हैं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है, ताकि इसे पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों में एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल माना जा सके। ममता बनर्जी ने कभी कांग्रेस से अलग होकर TMC बनाने के लिए बगावत को अपना राजनीतिक हथियार बनाया था, लेकिन 28 साल बाद और कई बार बगावत का सामना कर रही है। उनके बागी खेमे की अगुवाई कर रहे ऋतब्रत बनर्जी ने पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस रखा है। ऋतब्रत बनर्जी की टीएमसी को लिफाफा चुनाव चिन्ह अलॉट किया गया है।
कांग्रेस से मिलन प्रधान हैं कैंडिडेट
कांग्रेस ने नंदीग्राम से मिलन प्रधान को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद इस नाम की आधिकारिक घोषणा की गई थी। ताजा घटनाक्रम के बाद वह अब इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। नंदीग्राम सीट पर 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 9 अक्टूबर को होगी। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी ने वर्ष 2021 में चुनाव लड़ा था और वह 1,956 वोटों के अंतर से हार गई थीं। नंदीग्राम सीट सीएम शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफा देने से खाली हुई है। वह दो जगह से चुनाव जीते थे। उन्होंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। रेजिनगर सीट पर ममता बनर्जी बाद में तस्वीर साफ करेंगी।

