हम माफिया को मिट्टी में मिला देंगे, विधानसभा में दिखा सीएम योगी आदित्यनाथ का गुस्सा, प्रयागराज कांड पर पहली बार बयान

उमेशकांड हत्याकांड मामले पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गुस्से में नजर आए

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज कांड पर पहली बार बयान दिया है। उमेश पाल हत्याकांड पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गुस्से में नजर आये।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ये जो अपराधी और माफिया हंै आखिर ये पाले किसके द्वारा गये हैं ?क्या ये सच नहीं कि जिसके खिलाफ एफआई दर्ज हैं, उन्हें सपा ने सांसद बनाया था ? आप अपराधी को पालेंगे और उसके बाद आप तमाशा बनाते हैं। हम इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ के बीच काफी तीखी बहस नजर आई। बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की 2005 में हुई हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम प्रयागराज स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसक बाद विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है।
क्या-क्या बाले मुख्यमंत्री योगी ?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये लोग (सपा) पेशेवर माफिया के संरक्षक हैं। यह हरकत करने वाला माफिया आज प्रदेश से फरार है। माफिया कोई भी हो, हमारी सरकार प्रदेश में माफिया राज नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सहयोग से वह (अतीक अहमद) बार-बार एमपी और एमएलए बना है।
2009 में उस माफिया को सांसद बनाने का कुख्यात काम इन्हीं लोगों ने किया था। यह लोग चोरी और सीनाजोरी का काम कर रहे हैं। माफिया कोई भी हो, सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम सरकार करेगी। चोरी और सीनाजोरी का काम नहीं चलेगा। उन्होंने सपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह पेशेवर अपराधियों के सरपरस्त हैं और यह लगातार यही करते आ रहे हैं। इनके रग-रग में अपराध भरा हुआ है। अपराध के अलावा इन्हीं कुछ सीखा ही नहीं। उत्तर प्रदेश इस बात को जानता है कि आ यह लोग अपनी सफाई देने के लिए यहां पर आए हैं।
आदित्यनाथ ने कहा कि जिस माफिया ने कल यह कृत्य किया है वह उत्तर प्रदेश के बाहर है और वह माफिया समाजवादी पार्टी के सहयोगी से ही बार-बार विधायक और सांसद बना है। क्या यह सच नहीं है कि 1996 में इलाहाबाद पश्चिमी सीट से वह माफिया समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार और पार्टी के सहयोग से विधायक बना था। यही नहीं वर्ष 2004 में भी वह माफिया इन्हीं लोगों के सहयोग से सांसद बना था। यह लोग चोरी और सीनाजोरी करने का काम कर रहे हैं।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?