हम भी खास जानें अपना अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। प्रखंड नौतन के धूमनगर पंचायत भवन में हम भी खास – जानें अपना अधिकार दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रसार-सह-जनचेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन अमित कुमार गुप्ता, सचिव, मदर लालपरी गुप्ता हैंडीकैप्ड फाउंडेशन (MLGHF), ईलमराम चौक, पश्चिम चंपारण बेतिया और बब्लू कुमार, समाजसेवी धूमनगर के नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदित्य कुमार गुप्ता, समाजसेवी एवं संस्थापक, MLGHF, विशिष्ट अतिथि श्री भोला साह, मुखिया पति, धूमनगर पंचायत, संस्था अध्यक्ष संतोष कुमार, बीएपीडी के जिला संपर्क पदाधिकारी मुनताजिर हुसैन ने दिव्यांगजनों के राशन कार्ड से संबंधित योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। संस्थापक आदित्य कुमार गुप्ता ने कहा “दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 हमारे लिए केवल कानून नहीं, बल्कि सम्मान, समानता और अवसर का दरवाज़ा है। आज का यह आयोजन ग्रामीण स्तर पर जागरूकता की नींव रखता है। मेरा उद्देश्य है कि पंचायत स्तर तक हर दिव्यांगजन को उनके अधिकारों की पूरी जानकारी मिले। हम सिर्फ सहानुभूति नहीं, समान अधिकार और सम्मान चाहते हैं।” मुन्तजिर हुसैन ने कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को राशन कार्ड के तहत मिलने वाली विशेष सुविधाओं, अंत्योदय अन्न योजना, निःशुल्क अनाज, विकलांग प्रमाण-पत्र के आधार पर मिलने वाली प्राथमिकता जैसी अहम जानकारियां साझा कीं।
उन्होंने बताया कि कैसे पात्र दिव्यांगजनों को राशन कार्ड में नाम जोड़ने, परिवार से अलग करने, तथा राशन वितरण में पारदर्शिता लाने हेतु जिला स्तर से आवेदन करना चाहिए। उनके सुझावों को प्रतिभागियों ने सराहा और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई हेतु निवेदन किया। कार्यक्रम की मुख्य विषयवस्तु की 102 धाराओं की जानकारी (सरल भाषा में उदाहरण सहित) जानकारी दी। सरकारी योजनाओं में दिव्यांगजनों की भागीदारी,शिक्षा, स्वास्थ्य, सुलभता, रोजगार , सभी सरकारी में दिव्यांगजन के अनुकूल शौचालय, पहुंचने योग्य वातावरण व सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग बच्चों के बीच जागरूकता पुस्तिकाएं, शिक्षा सामग्री एवं विकलांग अधिकार संबंधित जानकारी-पत्रक का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थितसंस्था सदस्य मुकेश कुमार, अशोक कुमार और समाजसेवी दिव्यांगजन अमरेश कुमार, रामेश्वर जी, अखिलेश कमार, दिलशाद हुसैन, अनिल कुमार, मदन प्रसाद, वकार जो, और अन्य समाज सेवी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’