मुजफ्फरपुर के विभिन्न गांवों में डाक मतपत्र से हुए मतदान

असक्षम वोटरों ने किया अपने मतों का प्रयोग
 चुनाव आयोग की नई व्यवस्था से दिखा वोटरों में उत्साह
 पूर्व कुलपति डॉ गोपालजी त्रिवेदी ने भी किया मतदान

भवेश कुमार
मुजफ्फरपुर। जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से बन्दरा प्रखंड सहित विभिन्न प्रखण्ड क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को मतदान कराया गया। बन्दरा में सेक्टर मजिस्ट्रेट नीरज कुमार ने बताया कि प्रखंड के सिमरा,पीरापुर,मतलूपुर,बन्दरा,रामपुरदयाल,हत्था सहित प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत क्षेत्र के 8 मतदाताओं के घर पहुंच कर उनका मतदान कराया गया।

उन्होंने बताया कि अबकी बार चुनाव आयोग ने 80 साल से ऊपर के असक्षम वृद्ध एवं निःशक्त वोटरों का मतदान उनके घरों पर डाक मतपत्र के माध्यम से कराए जाने का प्रावधान किया है। इसके तहत बन्दरा प्रखंड क्षेत्र में 8 वोटर चिन्हित कर सत्यापित किए गए थे। जिनका मतदान उनके घरों पर पहुंचकर आज कराया गया। इस दौरान मतदान अधिकारी एवं कर्मी एवं सुरक्षा बलों की विधिवत टीम गठित की गई थी, जो साथ-साथ चल रहे थे।

वोटरों में दिखा उत्साह:

डाक मतपत्र से मतदान कर असक्षम वोटरों में उत्साह का माहौल देखा गया।मतलुपुर में डाक मतपत्र से मतदान करने के बाद पूर्व कुलपति डॉ. गोपालजी त्रिवेदी काफी उत्साहित दिखे।उन्होंने कहा कि अबकी चुनाव आयोग की यह पहल बेहद सराहनीय है।उन्हें तो घर पर हीं मतदान कर बहुत हीं अच्छा लग रहा है।

यह सीनियर सिटीजन का सम्मान भी है। उम्र एवं अस्वस्थता के कारणों से अबकी वे मतदान केंद्र पहुंचने में दिक्कत महसूस कर रहे थे,लेकिन चुनाव आयोग की नई पहल से उनमें आशा जगी।वोटिंग की ललक बढ़ी। वे उत्साहित एवं सम्मानित महसूस कर रहे हैं।इसी तरह अन्य वोटरों में भी उत्साह एवं उमंग देखा गया।चुनाव कर्मी एवं पदाधिकारी भी नए अनुभवों से उत्साहित दिखे।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP में अखिलेश ने आप से गठबंधन किया तो खो देंगे कांग्रेस को !

    • By TN15
    • August 24, 2026
    UP में अखिलेश ने आप से गठबंधन किया तो खो देंगे कांग्रेस को !

    ‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला? 

    • By TN15
    • August 24, 2026
    ‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला? 

    सर्जियो गोर के दावों पर बोला भारत, ‘ट्रंप के व्यवहार को लेकर…’

    • By TN15
    • August 24, 2026
    सर्जियो गोर के दावों पर बोला भारत, ‘ट्रंप के व्यवहार को लेकर…’

    दिल्ली बारिश: 14 फ्लाइट डाइवर्ड, 100 से ज्यादा लेट, रेंग रहा ट्रैफिक

    • By TN15
    • August 24, 2026
    दिल्ली बारिश: 14 फ्लाइट डाइवर्ड, 100 से ज्यादा लेट, रेंग रहा ट्रैफिक

    प्रदर्शनकारियों के साथ आए CM विजय, रद्द कर दिया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट

    • By TN15
    • August 24, 2026
    प्रदर्शनकारियों के साथ आए CM विजय, रद्द कर दिया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट

    NEET विरोध प्रदर्शन कैसे हिंदुत्व की आम सहमति को चुनौती देते हैं

    • By TN15
    • August 24, 2026
    NEET विरोध प्रदर्शन कैसे हिंदुत्व की आम सहमति को चुनौती देते हैं