राहुल गांधी के बयान पर विश्व हिंदू परिषद का विरोध, रानीगंज में रैली और पुतला दहन

 अनूप जोशी

रानीगंज : राहुल गांधी द्वारा संसद भवन में हिंदुओं के खिलाफ की गई टिप्पणी एवं सांसद में ही ओवैसी द्वारा फिलिस्तीन की जय का नारा लगाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने पूरे देश में इसका विरोध किया है। इसी क्रम में रानीगंज में विश्व हिंदू परिषद ने एक रैली निकाला जो रानीगंज के विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से शुरू होकर नेताजी की प्रतिमा तक पहुंची। वहां राहुल गांधी की फोटो पर विहिप कार्यकर्ताओं ने जूते-चप्पल से प्रहार किया गया और उनका पुतला जलाया गया।

इस दौरान विहिप रानीगंज शाखा के सचिव शुभम राउत ने कहा कि आए दिन हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं हिंदुओं का अपमान करने में कांग्रेस पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है सांसद में राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसक बताया है इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं इसके खिलाफ आज हम लोगों ने एक विरोध रैली निकाली है साथ ही एआईएमआईएम के प्रमुख असद्दुदीन ओवौसी द्वारा सांसद में फिलिस्तीन की जय के नारे भी लगाए गए, जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने अपना प्रतिवाद दर्ज कराया। हिंदू इस अपमान वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथी एक आतंकी संगठन को समर्थन करने वाला देश फिलिस्तीन को जिंदाबाद बताने वाले हमारे भारत के ओवैसी द्वारा इस तरह का नारा लगाना भारत विरोध को दर्शाता है इसके लिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सर्राफ,रानीगंज प्रखंड के सचिव शुभम राऊत, बजरंग दल जिला संयोजक हरीश मिश्रा, बजरंग दल जिला सहसंयोजक लालू शर्मा, युवा मोर्चा जिला सचिव अभिक सतीश, सतीश पासवान, मनोज राऊत, अन्तु शर्मा, रोशन राजवंशी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार