ग्रामीणों का बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

 अभुचक में 17 दिनों से जले ट्रांसफार्मर की समस्या,  बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी, ग्रामीणों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

 सरैया। सरैया प्रखंड के चकइब्राहिम पंचायत के अभुचक गांव के वार्ड संख्या 7 में पिछले 17 दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप है, क्योंकि ट्रांसफार्मर जल चुका है। करीब डेढ़ सौ घरों में अंधेरा पसरा हुआ है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि 3 तारीख को ही हस्ताक्षरयुक्त आवेदन बखरा बिजली कार्यालय में जमा कर दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस क्षेत्र से नगर पंचायत के भी 30 से 40 घर इसी ट्रांसफार्मर से जुड़े हुए हैं, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह के लेटर पैड पर लिखकर जिला बिजली कार्यालय में भी शिकायत की गई, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। इस लापरवाही से तंग आकर आज ग्रामीणों ने मजबूरन प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

प्रदर्शन में रमोद कुमार, अच्छे लाल राय, दिनेश कुमार, जयराम शाह, शिवनाथ प्रसाद यादव, अशोक राय, गुड्डू कुमार, सुमित सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलने की मांग की है, ताकि उन्हें अंधेरे से छुटकारा मिल सके।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई