26 साल से धरने पर बैठे पूर्व स्‍कूल टीचर विजय सिंह लड़ेंगे सीएम योगी के खिलाफ चुनाव, अखिलेश का भी करेंगे विरोध

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समजावादी पार्टी (SP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्‍यनाथ के बीच वार-पलटवार लगातार चल रहा है। 2017 चुनाव के बाद जब से सीएम योगी ने यूपी की कमान संभाली है तभी से अखिलेश यादव के साथ उनकी कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है, लेकिन एक शख्‍स ऐसा भी है, जो इन दोनों का विरोधी है। इनका नाम है- विजय सिंह, जो कि पूर्व शिक्षक हैं और गोरखपुर सदर सीट पर सीएम योगी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने की कसम खा चुके हैं। विजय सिंह ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का भी ऐलान किया है। मतलब विजय सिंह अब अखिलेश यादव और सीएम योगी दोनों के विरोधी बन चुके हैं।
विजय सिंह एंटी करप्‍शन एक्टिविस्‍ट हैं और मुजफ्फरनगर में 26 साल से धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है हजारों एकड़ जमीन पर अवैध कब्‍जा करके बैठे भू-माफिया के खिलाफ एक्‍शन। विजय सिंह ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, “हां, मैंने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मैं गोरखपुर सदर सीट से 9 फरवरी को नामांकन दाखिल करूंगा।” गोरखपुर सदर सीट पर नामांकन की अंतिम तारीख 11 फरवरी है और यहां 3 मार्च को मतदान होना है।
विजय सिंह ने कहा, “मैं चुनाव लड़ने जा रहा हूं, क्‍योंकि मैं जनता को बताना चाहता हूं कि बताना चाहता हूं कि उत्‍तर प्रदेश की सत्‍ता बीते 26 साल में जिस भी पार्टी ने संभाली, उसने भ्रष्‍टाचार और भू-माफिया के खिलाफ कुछ नहीं किया।” विजय सिंह ने यह बात सीएम योगी के गोरखपुर सदर सीट से नामांकन के कुछ ही देर बाद कही। उन्‍होंने कहा, “मैं सबसे सस्‍ता चुनाव लड़ूंगा, पांच राज्‍यों में हो रहे इलेक्‍शन में कोई भी इतना सस्‍ता चुनाव नहीं लड़ रहा है। मैं पर्चे बांटरकर जनता तक अपनी बात पहुंचाउंगा।”

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार