ग्वालियर के सजग नागरिकों ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रपति महोदया से की मनोज सिन्हा को बर्खास्त करने की मांग, गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मांगी माफी, शर्मिंदगी जाहिर की

ग्वालियर के सजग नागरिकों द्वारा ग्वालियर के जिलाधीश को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को गांधीजी की मानहानि करने के कारण बर्खास्त करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि 23 मार्च को महात्मा गांधी जी के पास कानून की डिग्री न होने का उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का दावा बेबुनियाद , भ्रामक एवं झूठ पर आधारित है। जिसका उद्देश गांधी जी को अपमानित कर युवा पीढ़ी के बीच गांधी जी की छवि खराब करना है। जबकि गांधीजी बैरिस्टर थे तथा देश और दुनिया की तमाम अदालतों में उन्होंने महत्वपूर्ण मुकदमें लड़े थे।
ग्वालियर के नागरिकों ने फूलबाग पर एकत्रित होकर पहले गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा गांधीजी का अपमान करने वालों पर अब तक कार्यवाही न कर पाने हेतु शर्मिंदगी जाहिर की।


फूलबाग में उपस्थित नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि मनोज सिन्हा के बयान से गांधीजी के साथ-साथ ग्वालियर शहर का भी अपमान हुआ है। सभी ने एक स्वर में कहा कि पूर्व में भी ग्वालियर शहर के नागरिकों को एक बार शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी, जब गांधी जी की हत्या के प्रकरण से शहर का नाम जुड़ा था। दूसरी बार शर्मिंदगी तब झेलनी पड़ी, जब ग्वालियर में नाथूराम गोडसे का मंदिर बनाने का प्रयास हुआ। तीसरी बार अब फिर ग्वालियर शहर को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है क्योंकि 23 मार्च को यहीं आकर गांधीजी को मनोज सिन्हा द्वारा अपमानित किया गया।


इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने कहा कि जब मनोज सिन्हा द्वारा यह कहा जा रहा था कि महात्मा गांधी जी के पास कोई कानूनी डिग्री नहीं थी तब उन्होंने फेसबुक पर मनोज सिन्हा से माफी मांगने की मांग की थी तथा कार्यक्रम से बहिर्गमन किया था । ग्वालियर के नागरिक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश पाठक द्वारा कानूनी नोटिस भी भेजा गया लेकिन अब तक उपराज्यपाल द्वारा माफी नहीं मांगे जाने के कारण ग्वालियर के सजग नागरिकों द्वारा जिलाधीश को ज्ञापन देकर राष्ट्रपति से मनोज सिन्हा की बर्खास्तगी की मांग की गई।


कार्यक्रम को एड गुरुदत्त शर्मा, एड अमर सिंह माहौर , एड रोहित गुप्ता, एड कौशल शर्मा, रविंद्र सरवटे, एड चैन सिंह राजपूत, एड समरीन खान, एड एस के शर्मा, रमेश परिहार, एड विश्वजीत रतौनिया, एड धर्मेंद्र कुशवाह, विनोद रावत, मनोज कुशवाह, शत्रुघ्न यादव, धीरज यादव ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    ‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    शिक्षा के अधिकार, सरकारी शिक्षा व्यवस्था की मजबूती…

    Continue reading
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    भारतीय वायुसेना (IAF) के एक सेवारत अधिकारी को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…

    • By TN15
    • August 11, 2026
    सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…

    कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!

    • By TN15
    • August 11, 2026
    कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!

    अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी

    • By TN15
    • August 11, 2026
    अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी

    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

    • By TN15
    • August 11, 2026
    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?

    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    • By TN15
    • August 11, 2026
    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    • By TN15
    • August 11, 2026
    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे