चंडीगढ़ से बिहार में शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के शातिर बदमाश गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। देसी-विदेशी शराब की पंजाब, हरियाणा एवं चण्डीगढ़ से ट्रक व बसों में तस्करी कर बिहार राज्य में ऊंचे दामों में बेचने वाले एक गिरोह के शातिर बदमाश को थाना एक्सप्रेसवे नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर एक करोड़ रुपए का शराब बरामद किया है। यह शराब बारह चक्का टाटा ट्रक में प्लाई बोर्ड के नीचे छुपाकर बिहार राज्य ले जाई जा रही थी। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया है कि बिहार राज्य में नीतीश सरकार ने 1 अप्रैल 2016 से बिहार में शराबबंदी लागू कर दी। इसके चलते बिहार राज्य में शराब की तस्करी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि आज थाना एक्सप्रेसवे पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे सिंगल सर्विस रोड पर छपरौली कट के पास से अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी लुधियाना पंजाब उम्र 36 वर्ष को अवैध अग्रेजी शराब व प्लाई से लदा टाटा ट्रक बारह चक्का जिसमें अवैध अग्रेजी शराब कुल 570 पेटी कीमत लगभग 1 करोड़ का बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त सुनील कुमार ने बताया कि इन दिनों बिहार में शराब बंदी लागू है। पंजाब, हरियाणा एवं चण्डीगढ में शराब अत्यधिक सस्ती है। इसी का लाभ उठाने व आगामी दीपावली पर्व व अन्य तरह के अवकाशों के मौके का फायदा उठाने के लिए वह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के सहयोग से चण्डीगढ से सस्ती अंग्रेजी शराब भरकर बडी गाडियों में छुपाकर बिहार ले जाते हैं और मोटा मुनाफा कमाते हैं।

इस बार मैंने प्लाई बोर्ड के बीच में छुपाकर 570 पेटी अंग्रेजी शराब चण्डीगढ से ट्रक में लदवाई और हमेशा की तरह रास्ता बदल-बदल कर चलने के क्रम में इस बार दिल्ली में प्रवेश करके और नोएडा में सेक्टर के मुख्य मार्गों से व एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से जा रहा था तो पुलिस ने मुझे पकड लिया। यहां से आगे मैं मुरादाबाद के रास्ते से बिहार जाने वाला था। इसमें करीब 40-50 लाख का फायदा होता।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?