वाराणसी में गंगा घाटों के पास लगे विवादित पोस्टरों से वीएचपी और बजरंग दल ने झाड़ा पल्ला 

द न्यूज 15 
वाराणसी। वाराणसी में घाटों के पास ‘प्रवेश प्रतिबंधित-गैर हिंदू’ के लगे विवादित पोस्टरों से अब वह हिंदू संगठन पल्ला झाड़ने लगे हैं, जिनकी मुहर इन पोस्टरों पर लगी थी। इन पोस्टरों पर लिखा हुआ था, ‘प्रवेश प्रतिबंधित-गैर हिंदू’। अब दोनों ही संगठनों का कहना है कि इस तरह के विवादों से उनका कोई लेना देना नहीं है।

इस मामले में वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा इस मामले में जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखायी दे रहे दो लोगों की भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन पर भी ऐक्शन लिया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वाराणसी के ASP राजेश कुमार पांडेय ने कहा, ‘हम उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जिन लोगों ने ऐसे पोस्टर लगाए हैं।’
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया गया था कि वे लोग बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से हैं। वीडियो में राजन गुप्ता नाम के शख्स ने कहा था कि वह वीएचपी का काशी महानगर मंत्री है। उसने कहा था, ‘गंगा घाट और मंदिर सनातन धर्म के परिचायक हैं। वे आस्था का केंद्र हैं। ये कोई पिकनिक स्पॉट नहीं हैं। अगर कोई सनातन धर्म में आस्था रखता है तो उसका स्वागत है। अगर नहीं रखता है तो उसे यहां से दूर ही रहना चाहिए।’ वहीं निखिल त्रिपाठी रूद्र नाम के शख्स ने दावा किया था कि वह काशी बजरंग दल का संयोजक है। उसने भी ऐसा ही बयान दिया था और कहा था कि मां गंगा के घाट को पिकनिक स्पॉट न बनाया जाए। अगर गलत लोग यहां पर आएंगे तो बजरंग दल उन्हें भगा देगा।

Related Posts

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार