आम आदमी पार्टी में लगे ‘राघव चड्ढा चोर है’ के नारे, पीछे के दरवाजे से भागे

द न्यूज 15  

चंडीगढ़। जो आम आदमी पार्टी अनुशासन के मामले में दूसरी पार्टियों पर उंगली उठाती थी अब उस पार्टी में ही हुड़दंग होने लगा है। पंजाब विधानसभा चुनाव में भले ही आम आदमी पार्टी कांग्रेस की रार पर निशाना साधती रही थी पर अब वह खुद अंतर्कलह में फंस गई है। शुक्रवार को जालंधर में पार्टी के प्रभारी राघव चड्ढा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर भारी उपद्रव मच गया। चापलूसों और भ्रष्ट लोगों को टिकट बांटने का आरोप लगाते हुए पार्टी के कार्यकर्ता ‘राघव चड्ढा चोर है’ के नारे लगाते दिखे। भारी उपद्रव की स्थिति पैदा हो गई और कार्यकर्ता आपस में ही मारपीट करने लगे। हालात इतने बिगड़ गए कि राघव चड्ढा को प्रेस क्लब के पिछले दरवाजे से निकलकर भागना पड़ा।
भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की ओर से घटना के वीडियो फुटेज शेयर किए जा रहे हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं की पिटाई के चलते राघव चड्ढा मौके से भाग निकले। हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती। कुछ वीडियो में राघव चड्ढा पिछले दरवाजे से निकलते दिख रहे हैं। वह आम आदमी पार्टी में दूसरे दलों से आए नेताओं के स्वागत करने के लिए पहुंचे थे., लेकिन टिकट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। आम आदमी पार्टी के जालंधर के नेता डॉ. शिव दयाल माली कई कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और हंगामा करने लगे। इन लोगों के हाथों में काले झंडे थे और सिर पर काली पट्टी बांध रखी थी। ये सारे कार्यकर्ता टिकट बंटवारे में कथित धांधली का विरोध कर रहे हैं।
भ्रष्ट लोगों को टिकट बांटने का आरोप लगाते हुए ये लोग नारे लगा रहे थे, ‘दागी लोगों को टिकट बांटना बंद करो’। राघव चड्ढा की कार को कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उनके खिलाफ ‘राघव चड्ढा चोर है’ के नारे लगाने लगे।  इन कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लीडरशिप ने पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं को किनारे लगा दिया है। हंगामे के चलते राघव चड्ढा की प्रेस कॉन्फ्रेंस एक घंटे लेट हो गई और फिर शुरू भी हुई तो वह बीच में ही छोड़कर निकल गए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने वाले डॉ. शिव दयाल माली ने कहा, ‘पार्टी में अब अच्छे लोग ही नहीं बचे हैं। बस चापलूस चौकड़ी चार बंदों की बची है।’
चड्ढा बोले- ये हमारे ही लोग हैं, बैठकर बात करेंगे :  उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख पदों पर दिल्ली के लोगों को बैठा दिया गया है। पंजाब के लोगों को किनारे लगा दिया गया है। ऐसा लगता है कि पार्टी राज्य में योग्य लोगों की तलाश नहीं कर पा रही है। कार्यकर्ताओं के हंगामे पर राघव चड्ढा ने कहा, ‘वे सभी हमारे ही लोग हैं। हर चुनाव में कुछ लोग टिकट बंटवारे को लेकर नाराज होते ही हैं। हम उन लोगों के साथ बैठकर बात करेंगे।’ इस बीच यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव दिनेश धर, पूर्व अकाली नेता अमित रतन और डीपीएस वालिया ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!