Site icon Thenews15.in

वसंत पंचमी पर तातियागंज में होगा वसंत उत्सव 

वसंत पंचमी के अवसर पर ग्राम सेवा दल द्वारा कानपुर नगर के तातियागंज गाँव में  वसंत उत्सव का आयोजन किया जायेगा | जिसमें सरस्वती पूजन और खेल कार्यक्रम आयोजित होंगे | इस अवसर पर रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष श्री गौरव तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे |
आयोजनकर्ता  केएम भाई ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और बच्चों को भारत की वैदिक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना और प्रेरित करना है |  इस अवसर पर वैदिक संस्कृति से जुड़े खेलों का आयोजन भी होगा | जिसमें मुख्य रूप से मंत्र उच्चारण, श्लोक पाठ, चित्रकला, दौड़, रस्सा कस्सी, क्रिकेट आदि शामिल हैं | विजेताओं को मैडल से सम्मानित भी किया जायेगा |
Exit mobile version