वाराणसी में 125 वर्षीय व्यक्ति ने ली कोविड वैक्सीन

वाराणसी | वाराणसी में टीकाकरण अभियान के दौरान एक 125 वर्षीय व्यक्ति, स्वामी शिवानंद ने इस सप्ताह की शुरुआत में वैक्सीन की अपनी दूसरी खुराक ली। शिवानंद को वैक्सीन का सबसे बुजुर्ग प्राप्तकर्ता कहा माना जाता है।

सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड में शिवानंद ने वैक्सीन प्राप्त की।

स्वामी शिवानंद ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी लंबी उम्र का राज योगा है।

उन्होंने बताया कि वह हर दिन योगाभ्यास करते हैं और बिना तेल और मसालों के खाना खाते हैं।

उसके साथी ने बताया कि शिवानंद अकेले रहते है, अभी भी स्वस्थ है और उनमें कोई बीमारी नहीं है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सारिका राय ने बताया कि स्वामी शिवानंद पिछले कई वर्षों से काशी में रह रहे हैं। उन्हें नौ जून को पहली खुराक दी गई थी।

उनके आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड देखकर स्वास्थ्य कर्मचारी तब चौंक गए, जब उन्होंने देखा कि इसपर उनकी जन्मतिथि 8 अगस्त, 1896 अंकित है।

मूल रूप से बंगाल के श्रीहट्ट जिले के निवासी स्वामी शिवानंद लगभग 40 वर्षो से वाराणसी के भेलूपुर में कबीर नगर कॉलोनी में रह रहे हैं।

Related Posts

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

  • By TN15
  • November 16, 2026
इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

  • By TN15
  • November 16, 2026
Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

  • By TN15
  • November 16, 2026
347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’