Uttar Pradesh News : आजम खान की तबीयत बिगड़ी, मेदांता के आईसीयू में शिफ्ट, 48 घंटे क्रिटिकल

सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ को देखते हुए आईसीयू में शिफ्त कर दिया गया है। बताया जाता है कि डॉक्टरों ने अगले 48 घंटे उनके लिए बेहद क्रिटकल बताये हैं। आजम खान को पोस्ट कोविड सिस्टम हैं। उन्हें निमोनिया का असर बताया जा रहा है। निमोनिया फेफड़ों तक पहुंच गया है। इसी के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आजम खान को सीतापुर जेल में रहने के दौरान कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण ने अपने शिकंजे में ले लिया था। कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उनकी हालत ठीक हुई थी। कोरोना का असर भी तब फेफड़ों पर ही पड़ा था। इस बार उन्हें निमोनिया ने तेजी से जकड़ा है। डॉक्टरों के अनुसार अगले 48 घंटे बेहद क्रिटिकल हैं। पांच डॉक्टरों की टीम आजम की देखरेख में लगी है। पहले भी आजम का इलाज मेदांता में होता रहा है।

  • Related Posts

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

    Continue reading
    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश