Site icon Thenews15.in

Uttar Pradesh Congress : आधिकारिक कमेटी के सदस्यों की सूची जारी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की आधिकारिक कमेटी के सदस्यों की सूची जारी कर दी गयी है। इस सूची में नोएडा से 9 पीसीसी सदस्यों को शामिल किया गया है जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए वोट डालेंगे तथा इन्हीं सदस्यों में  से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।


9 सदस्यों में नोएडा विधानसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पंखुरी पाठक, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व प्रवक्ता पवन शर्मा,  महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, चरण सिंह यादव, फिरे सिंह नागर, उषा देवी, सोनू प्रधान एवं रिजवान चौधरी शामिल हैं। सभी सदस्यों को QR कोड वाला परिचय पत्र जारी किया जाएगा जिसके आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के वोट डाले जाएंगे।

Exit mobile version