Site icon

उत्तर प्रदेश : दिनेश शर्मा का नाम कटकर अरविंद शर्मा को बनाया जा सकता है उप मुख्यमंत्री

पिछले मंत्रिमंडल के 22 मंत्रियों पर हैं संकट के बादल, सुरेश खन्ना बन सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष  
 

द न्यूज 15 
लखनऊ। विधानसभा चुनाव में फिर से परचम लहराने वाली भाजपा आज फिर से सरकार बनाने जा रही है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में दो उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। सिराथू से चुनाव हारे केशव प्रसाद मौर्य को फिर से उप मुख्यमंत्री बनाने की बात निकल कर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि योगी कैबिनेट में दिनेश शर्मा के बजाय बीजेपी किसी ब्राह्मण चेहरे को पेश कर सकती है। हो सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते पूर्व आईएएस अरविन्द शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। साथ ही पिछले मंत्रिमंडल के 22 मंत्रियों का पत्ता कटने के भी संकेत मिल रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल में 25 ऐसे नेता हैं, जो दोबारा लिए जा सकते हैं। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सूर्य प्रताप शाही, सतीश महाना और सुरेश खन्ना का नाम चल रहा है। पंजाबियों को लुभाने के लिए सुरेश खन्ना को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Exit mobile version