उत्तर प्रदेश : सुब्रत राय समेत 44 के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

द न्यूज 15 संवाददाता
उन्नाव । सहारा के चेयरमेन सुब्रत राय की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की तहरीर पर सुब्रत राय समेत 44 लाेगों के खिलाफ उन्नाव में करीब दो लाख करोड़ के गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सहारा समूह के प्रमुख, उनके परिवारीजनों व कंपनी के अधिकारियों समेत 44 लोगों पर सदर कोतवाली में करोड़ों की धोखाधड़ी, जालसाजी, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांच करोड़ खाताधारकों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिवक्ता अजय टंडन का आरोप है निवेश के नाम पर सहारा प्रमुख सुब्रत राय ने परिवार व कंपनी के लोगों के साथ मिलकर अलग-अलग फर्में बनाईं। इनके जरिए लोगों का 25 लाख करोड़ रुपये जमा कराया। बाद में लौटाने के बजाय धन हड़प कर गए।
पाई-पाई जोड़कर भविष्य के लिए निवेश करने वाले लोग कई साल से अपने रुपये पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। अधिवक्ता का दावा है कि कंपनी द्वारा किए गए गबन के साक्ष्य उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। कहा कि विभिन्न कंपनियां बनाकर काले धन को भी सफेद किया गया है।
एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की तहरीर पर सहारा प्रमुख सुब्रत राय समेत 44 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य जिलों में भी अधिवक्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अधिवक्ता के अनुसार आरोपियाें ने सहारा इंडिया रियल स्टेट कारपोरेशन, सहारा हाउसिंग इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, सहारियन यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसाइटी, सहारा इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, हुमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी समेत अन्य कई कंपनियों के जरिये ठगी को अंजाम दिया।
सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय, सीमांतो राय, सुशांतो राय, चांदनी राय, रिचा राय, सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के चेयरमैन डीके श्रीवास्तव, एमडी करुणेश अवस्थी, समर मंडल, अभिषेक दुआ, संजय अरोरा, मान सिंह, अरविंद उपाध्याय, वीपी श्रीवास्तव, सीमा, नवलेंदु झा, दीपक, राम सिंह, अनूप कुमार चतुर्वेदी, सुबोध कुमार गोयल, शैली शर्मा, शिल्पी घोष, वंदना भार्गव, रविशंकर दुबे, अशोक राय चौधरी, एल अहमद, ओपी दीक्षित, असद अहमद समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है।

Related Posts

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध पर एलपीजी सिलेंडर की…

Continue reading
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

सऊदी अरब के साथ उसके रक्षा समझौते के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया