यूरेनियम की ईरान को चेतावनी, अल्टीमेटम- ‘यूरेनियम लौटाओ …

भले ही इजरायल और ईरान में सीजफायर हो गया हो पर मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है। परमाणु कार्यक्रम को लेकर इजरायल और अमेरिका दोनों ईरान पर खार खाए बैठे हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा है कि ईरान को खतरनाक स्तर तक संवर्धित (एनरिच) किए गए यूरेनियम को वापस करना होगा। ये वही यूरेनियम है जिससे परमाणु बम बनाया जाता है. काट्ज ने साफ कहा कि अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान को संयुक्त रूप से यह संदेश दिया गया है कि उसे अपना एनरिच यूरेनियम सौंपना होगा.

 

ईरान के पास परमाणु बम नहीं

 

काट्ज ने एक इंटरव्यू में कहा कि इजरायल ने हाल ही में ईरान पर जो हमले किए हैं, उनका मकसद उसकी परमाणु क्षमता को कमजोर करना था। उन्होंने दावा किया कि अब ईरान के पास ऐसा कोई तरीका नहीं बचा है जिससे वह यूरेनियम को परमाणु बम के लिए ठोस रूप में बदल सके, क्योंकि उस ट्रांसफर फैसिलिटी को भी नष्ट कर दिया गया है।

 

इजरायल को नहीं पता ईरान का पूरा यूरेनियम भंडार कहां है?

 

रक्षा मंत्री काट्ज ने यह भी माना कि इजरायल को इस बात की जानकारी नहीं है कि ईरान ने अपना पूरा एनरिच यूरेनियम कहां छिपा रखा है। इससे यह चिंता और बढ़ गई है कि ईरान कहीं गुप्त रूप से अपनी परमाणु तैयारी तो नहीं कर रहा. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप के खुफिया विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान के मुख्य परमाणु केंद्रों पर हुए अमेरिकी हमलों के बावजूद उसका संवर्धित यूरेनियम भंडार अब भी काफी हद तक सुरक्षित है।

रिपोर्ट में बताया गया कि फोर्डो के पास अमेरिकी हमले से पहले ट्रकों की हलचल देखी गई थी, जिससे शक है कि ईरान ने यूरेनियम पहले ही वहां से हटा लिया था. यूरोपीय देशों का यह भी मानना है कि ईरान के पास करीब 408 किलोग्राम हाई-ग्रेड यूरेनियम मौजूद है, जो हथियार बनाने के लिए काफी है और हाल ही में फोर्डो केंद्र में मौजूद नहीं था।

 

खामेनेई को मारना चाहता था इजरायल

 

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि ईरान से हालिया संघर्ष के दौरान इजरायली सेना की योजना ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को मारने की थी। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि युद्ध के दौरान ऐसा कोई अवसर नहीं मिला जिससे इस योजना को अंजाम दिया जा सके।

 

क्या अमेरिका से ली थी अनुमति?

 

जब काट्ज से पूछा गया कि क्या इस तरह की कार्रवाई के लिए इजरायल ने अमेरिका से अनुमति ली थी, तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसे मामलों में इजरायल को किसी की इजाजत की जरूरत नहीं होती। उन्होंने बताया कि खामेनेई को निशाना बनाने का फैसला पहले ही कर लिया गया था, लेकिन जैसे ही वे एक सुरक्षित बंकर में छिप गए, उन्हें ढूंढ पाना मुश्किल हो गया और कार्रवाई नहीं हो सकी।

  • Related Posts

    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    भारत के केरलम राज्य की निवासी दो महिलाओं…

    Continue reading
    अमेरिका से बदले के बाद फिर ईरान ने दी बड़ी चेतावनी- ‘आगे हमला हुआ तो…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    • By TN15
    • August 31, 2026
    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    • By TN15
    • August 31, 2026
    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    • By TN15
    • August 31, 2026
    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’

    • By TN15
    • August 31, 2026
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’