नीतीश कुमार को लेकर उपेंद्र कुशहावा का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का शपथ ग्रहण करके पटना लौट चुके हैं. अब इसके बाद नई सरकार के गठन की चर्चा तेज हो गई है तो उससे पहले नीतीश कुमार को इस्तीफा देने की बात सामने आ रही है. जेडीयू के कई नेता यह कह चुके हैं कि नियम के अनुसार 6 महीने तक मुख्यमंत्री रह सकते हैं. वहीं इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ ग्रहण कर लिए हैं तो यह तय हो चुका है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं रहेंगे. अब रही बात इस्तीफे की तो कब देंगे यह उनका विषय है. आज करें या कल करें या कब करें, इसमें मेरी कोई राय नहीं है.

 

‘एनडीए दलों की सहमति से ही होगा सीएम’

 

उन्होंने आगे कहा कि वह तो मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और कभी भी वह इस्तीफा देंगे लेकिन उससे पहले एनडीए के सभी घटक दलों को अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करने की प्रक्रिया है. उसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा उसके बाद एनडीए की बैठक होगी और एनडीए की बैठक में सहमति से नए मुख्यमंत्री पर निर्णय लिया जाएगा, उसके बाद राज्यपाल के यहां मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा यह प्रक्रिया है.

जब उनसे पूछा गया कि आपके मुख्यमंत्री बनने की भी चर्चा है इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा धन्यवाद राजनितिक माहौल है जिसमे सबकी जिज्ञासा है देश के लोगो की भी जिज्ञासा है.

 

 

एनडीए में सब सही- कुशवाहा

 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य हो गए हैं.सदन में दोनों बैठेंगे मुद्दे पर चर्चा होगी अच्छा लगेगा. नितीश कुमार के साथ बैठकर सदन में अब सवाल करेंगे. एनडीएम में कुछ खटपट की सवाल पर उन्होंने कहा कि सब सहज है कुछ खटपट नही है. वहीं जेडीयू जदयू के नेता निशांत को सीएम बनाने की मांग कर रहे है उस उन्होंने कहा कि उनका विषय है.

 

 

बिहार में नीतीश मॉडल की चलेगा- कुशवाहा

 

 

जब उनसे पूछा गया कि क्या अब नितीश युग का अंत हो गया है. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में नितीश मॉडल ही चलेगा. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सरकार चालेगी.

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया