यूपी : करंट लगने से दो की मौत

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां बिजली की नंगी वायर की चपेट में आई एक गाय को बचाने के क्रम में एक परिवार के पांच सदस्य झुलस गए , जिनमें एक 17 वर्षीय किशोर और उसकी मां की मौत हो गई। घटना दिवाली गांव की है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे में गाय की भी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक बिजली का करंट सुरेंद्र शुक्ल के घर के लोहे के दरवाजे से प्रवाहित हुआ और उनकी गाय इसकी चपेट में आ गई।

यह देख उनकी पत्नी 50 वर्षीय बिट्टा देवी गाय को बचाने दौड़ी लेकिन वह भी तार की चपेट में आ गई। बाद में, बिट्टा को बचाने के प्रयास में उनका बेटा गिरिजा शंकर, बेटी पूजा और शुक्ला भी झुलस गए।

जब तक बिजली काटी गई, बिट्टा देवी और गिरिजा शंकर की मौत हो चुकी थी।

बिट्टा की एक और बेटी शिल्पी ने कहा, “जब मैंने अपनी मां को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना, तो मैं बाहर भागी और देखा कि मेरे परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। मैंने पड़ोसियों को फोन किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।”

Related Posts

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

बड़ा सवाल: क्‍या अब जेल की सलाखों में…

Continue reading
सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

अगर आज गांधी होते !

अगर आज गांधी होते !

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi