Up Police Paper Leak : उत्तर प्रदेश में पुलिस दरोगा भर्ती में धांधली?

Up Police Paper Leak

Up Police Paper Leak : आपके लाइफ का सबसे बड़ा Achievement क्या है?  हो सकता है किसी गाड़ी को खरीदना, किसी प्रेमी को पाना, किसी मुकाम को हासिल करना लेकिन भारत में लगभग हर युवा का एक ही सपना है कि वो सरकारी नौकरी पा जाए, ये Achievement न केवल युवाओं के लिए बल्कि उनके परिवार और भविष्य में ससुराल पक्ष के लोगों के लिए भी उतना ही  important होता हैं कि फलाने के यहां शादी है और लड़का सरकारी नौकरी में है।

लेकिन भारत में सरकारी नौकरी के लिए आपको Google या Facebook जैसी कंपनियों में नौकरी पाने से भी ज्यादा मेहनत करना पड़ सकता है साथ ही संयम की भी उतनी ही आवश्यकता है क्योकि आपको परीक्षा के फार्म से लेकर भर्ती के ऑफर लेटर मिलने तक में सालों लग सकते हैं। कभी परीक्षा पेपर लीक हो सकता हैं जैसा कि UP की परीक्षा के दौरान हुआ(Up Police Paper Leak)। कभी अपरिहार्य कारणों से अनिश्चित काल के लिए टाला जा सकता हैं। कभी कुछ परीक्षार्थियों को नकल में पकड़े जाने पर परीक्षा भी रद्द हो सकती हैं।

क्या है भारत में सरकारी नौकरियों का हाल?

उदाहरण के लिए 2019 में आई रेलवे की भर्ती में 1000 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक परीक्षार्थियों को ऑफर लेटर नहीं मिला जबकि इसकी घोषणा 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले की गई थी। आप किसी भी राज्य का नाम ले आपको एक जैसी ही कहानियां देखने को मिलेगी। 17 मई को राजस्थान में पुलिस के कांस्टेबल (Rajasthan Police Constable Exam) के परीक्षा का पर्चा लीक होने पर परीक्षा रद्द हो गई। सरकारी परीक्षा में धांधली की खबरें ऊपर बताए गए पैटर्न के अंतर्गत ही आएंगी जिससे आपको समझने में आसानी होगी।

Up Police Paper Leak News Today, Up Police Paper Leak, Rajasthan Police Constable Exam, Rajasthan Police Constable Paper Leak
2019 में आई रेल्वे की परीक्षा की भर्ती पर जनता का आक्रोश

क्या है UP में दरोगा भर्ताी का मामला-

हालही के ताजा मामलों की बात करें तो UP में पुलिस दरोगा भर्ती 2021 का मामला सामने आया है। इस परीक्षा में 9534 पदों पर भर्ती आयी थी। दरोगा की भर्ती के लिए करीब 12 लाख लोगो ने फार्म भरे और 7 लाख 61 हजार परीक्षार्थीयों ने 12 नवम्बर को परीक्षा दी। 12 नवंबर को शुरू हुई ये परीक्षा हर दिन के 3 चरणों में होते हुए 2 दिसम्बर तक चलती हैं। परीक्षा होने के बाद मेडिकल की प्रक्रिया होगी तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की।

14 अप्रैल 2022 को इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट सामने आती है जिसमें 36 हजार के लगभग परीक्षार्थियों का नाम आया है फिलहाल इस परीक्षा में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चल ही रहा था कि छात्रों ने मोर्चा निकाल दिया कि परीक्षा में धांधली (Up Police Paper Leak News Today) हुई है कुछ ने परीक्षा रद्द करने तक की मांग भी कर ली। 

जानिए क्या भारत में सस्ती होगी रोटी?

उत्तर प्रदेश के अखबारों में पहले भी इन परीक्षाओं के बारे में नकल और धांधली की खबर(Up Police Paper Leak News Today) आती रही है ऐसे में छात्रों का धरना प्रदर्शन भी सामने आ गया है। छात्रों का कहना है कि वे डिप्टी CM और जनता दरबार में अपनी अर्जी लेकर जा चुके हैं। छात्रों ने मीडिया के सामने कई ऐसे सबूत पेश किए जिसमें छात्रों का पेपर किसी और ने हल किया  जिसमें ब्लूटुथ, कम्प्युटर को हैक करना आदि ऐसे काम है। छात्रों का प्रदर्शन लखनऊ का ईको गार्डन में चल रहा हैं।

Up Police Paper Leak News Today, Up Police Paper Leak, Rajasthan Police Constable Exam, Rajasthan Police Constable Paper Leak

UP STF के खुद की जांच में कई मामले सामने आए जिसमें 160 मेसे 158 प्रश्न हल कर देना, 2 मिनट में पूरा प्रश्न पत्र हल कर देना जैसे मामले सामने आए। UP STF ने उन अभ्यर्थियों के भी नाम है जिनका नाम अप्रैल में आई मेरिट लिस्ट में था।

यहां क्लिक कर आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते है

आप किसी भी राज्य का नाम लें और वहां सरकारी परीक्षाओं का हाल एक जैसा ही मिलेगा सभी सरकारे परीक्षाओं को गिरोह की तरह चला रहीं परीक्षा रद्द होने पर छात्रों का समय और पैसे दोनों ही बरबाद चले जाते हैं। कई छात्र ओवर ऐज होने पर इस परीक्षा से अपने आप ही परीक्षा से बाहर हो जाते है। सरकारों को युवाओं के भविष्य की चिंता करनी चाहिए। उत्तरप्रदेश (Up Police Paper Leak ) और राजस्थान सरकारें अपने राज्य में  हो रही पुलिस परीक्षा के बारे में संजान ले और जल्द ही एक अच्छी परीक्षा व्यवस्था बनाए।

 

Related Posts

‘विदेश में एकता की बातें और यहां देश को…’, मोहन भागवत के बयान पर अखिलेश का तंज
  • TN15TN15
  • August 31, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

Continue reading
‘ये कोई PDA नहीं, पीड़ा और बौखलाहट है’, अखिलेश पर बरसे जयंत चौधरी
  • TN15TN15
  • August 31, 2026

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘बगैर मुसलमानों के इंसानियत…’, मोहन भागवत के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन 

  • By TN15
  • August 31, 2026
‘बगैर मुसलमानों के इंसानियत…’, मोहन भागवत के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन 

‘विदेश में एकता की बातें और यहां देश को…’, मोहन भागवत के बयान पर अखिलेश का तंज

  • By TN15
  • August 31, 2026
‘विदेश में एकता की बातें और यहां देश को…’, मोहन भागवत के बयान पर अखिलेश का तंज

‘ये कोई PDA नहीं, पीड़ा और बौखलाहट है’, अखिलेश पर बरसे जयंत चौधरी

  • By TN15
  • August 31, 2026
‘ये कोई PDA नहीं, पीड़ा और बौखलाहट है’, अखिलेश पर बरसे जयंत चौधरी

अमेरिका से बदले के बाद फिर ईरान ने दी बड़ी चेतावनी- ‘आगे हमला हुआ तो…’

  • By TN15
  • August 31, 2026
अमेरिका से बदले के बाद फिर ईरान ने दी बड़ी चेतावनी- ‘आगे हमला हुआ तो…’

‘चीन ने नहीं दी ग्लेशियर की सही जानकारी’, तबाही के बाद नेपाल का आरोप

  • By TN15
  • August 31, 2026
‘चीन ने नहीं दी ग्लेशियर की सही जानकारी’, तबाही के बाद नेपाल का आरोप

जाति जनगणना: डेटा के ज़रिए BJP कैसे जाति को मैनेज कर सकती है

  • By TN15
  • August 31, 2026
जाति जनगणना: डेटा के ज़रिए BJP कैसे जाति को मैनेज कर सकती है