UP Lok Sabha Election 2024 : यूपी में सीट शेयरिंग पर राहुल गांधी ने दिया दखल?  

Lok Sabha Election 2024 : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में एंट्री होने के पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल हो जाएगा। सूत्रों की माने तो राहुल गांधी ने सीधे दखल देते हुए बातचीत का सिलसिला तेज कर दिया है और माना जा रहा है कि 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रवेश होने के पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।

सपा द्वारा कांग्रेस को दी गई 11 सीटों को 18 से 20 तक पहुंचाने की कांग्रेस की कोशिश है। सभी मंडल में एक सीट लड़ने के साथ एक से दो मंडलों में दो से तीन सीटें लड़ने की कांग्रेस पार्टी की कोशिश है, वही इन सीटों की बातचीत में किसी भी नाराजगी की बात या कोई नकारात्मक संदेश जनता के बीच में ना आए इसको लेकर कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व खासा ध्यान रख रहा है।

 

इन सीटों पर फंस रही पेंच

 

रालोद का साथ समाजवादी पार्टी से गठबंधन टूटने की आशंका के बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने मौजूदा शेष गठबंधन में मजबूती लाने की कोशिश शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की माने तो सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा शीघ्र पूरा हो जाएगा. जिन सीटों पर कांग्रेस पार्टी लड़ना चाहती है उसमें अमेठी, रायबरेली, कानपुर, झांसी, फतेहपुर सीकरी, जालौन, बलिया, बाराबंकी, मेरठ, महाराजगंज, रामपुर, सहारनपुर और बिजनौर जैसी सीटें हैं। ऐसे ही कुछ अन्य सीटों पर भी कांग्रेस पार्टी की चर्चा समाजवादी पार्टी से चल रही है.

सूत्रों की माने तो इस सप्ताह के आखिरी तक अंतिम फैसला सीटों पर हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस बात की चाह रखता है कि जब राहुल गांधी की यात्रा उत्तर प्रदेश में आए तो भले ही अखिलेश यादव का समर्थन अमेठी और रायबरेली में मिल रहा हो पर बाकी अन्य जगहों पर समाजवादी पार्टी का के कार्यकर्ता और जिले की टीमें  राहुल गांधी की यात्रा में अलग-अलग जगह पर न्याय यात्रा में शामिल हो जिससे जनता के बीच में एक सकारात्मक मैसेज जा सके।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?