होली और शबे बरात को लेकर यूपी सरकार का सख्त निर्देश

द न्यूज 15

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रंगों के त्योहार होली और शबे बरात शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार देर रात इस सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कई जिलों में होली तथा शबे बरात के पर्व एक साथ 19 मार्च को मनाए जाएंगे। इसलिए संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए होलिका दहन समिति व शांति समिति की बैठकें शीघ्र आयोजित करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चति की जाए। उन्होंने अग्नि सुरक्षा हेतु फायर ब्रिगेड को समुचित स्थानों पर तैनात रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में उप-जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक संयुक्त टीम बनाकर शराब की दुकानों की चेकिंग करें और आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही समय से पूरी की जाए। सभी जिलों के लिए पुलिस/पीएसी बल का आवंटन किया जा चुका है। ऐसे में उनकी समुचित तैनाती सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने होलिका दहन की अवधि के साथ-साथ संवेदनशील स्थलों/जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने होलिका दहन (17 मार्च), होली (18 व 19 मार्च), शबे बरात (19 मार्च) के मद्देनजर शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Related Posts

तो हम संसद अटेंड कर लेते

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

Continue reading
SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

तो हम संसद अटेंड कर लेते

तो हम संसद अटेंड कर लेते

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए