यूपी चुनावः MLC के लिए सपा ने जारी की लिस्ट, दो सीटें RLD को देकर 33 अखिलेश ने अपने पास रखीं

यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए 21 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। वहीं इन सीटों के लिए वोटिंग की प्रक्रिया 9 अप्रैल को संपन्न होगी। चुनाव नतीजे 12 अप्रैल को आएंगे

द न्यूज 15 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने रविवार को प्रथम व द्वितीय चरण के प्रत्याशियों की घोषणा की। इस लिस्ट में सपा ने दो सीटों पर राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवार को जगह दी है। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने कुल 35 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें से 33 अपने पास रखा है।

सपा ने जिन दो सीटों को आरएलडी को दिया है उसमें मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकरण और बुलंदशहर सीट है। इसमें सपा ने रामपुर-बरेली से मशकूर अहमद, बदायूं से सिनोज कुमार शाक्य, मुरादाबाद-बिजनौर से अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय मलिक, पीलीभीत-शाहजहांपुर से अमित कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा हरदोई से सपा ने रजीउद्दीन को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सीतापुर से अरुणेश कुमार, लखनऊ-उन्नाव से सुनील कुमार सिंह, खीरी से अनुराग वर्मा, रायबरेली से वीरेंद्र शंकर सिंह, सुल्तानपुर से शिल्पा प्रजापति और प्रतापगढ़ से विजय बहादुर को टिकट दिया है।

सपा ने बाराबंकी से राजेश कुमार को मैदान में उतारा है। वहीं इलाहाबाद से वासुदेव को प्रत्याशी बनाया है। बांदा-हमीरपुर से आनंद कुमार त्रिपाठी पर पार्टी ने दांव लगाया है। इसके अलावा बहराइच से अमर, गाजीपुर से भोलानाथ शुक्ला, जौनपुर से मनोज कुमार, आजमगढ़-मऊ से राकेश कुमार, वाराणसी से उमेश, मीरजापुर-सोनभद्र से रमेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी ने भी अपने 30 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

Related Posts

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
  • TN15TN15
  • August 19, 2026

यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

Continue reading
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

  • By TN15
  • August 20, 2026
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

  • By TN15
  • August 20, 2026
बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

  • By TN15
  • August 20, 2026
Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

  • By TN15
  • August 20, 2026
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

  • By TN15
  • August 20, 2026
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

  • By TN15
  • August 20, 2026
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…