उप्र चुनाव : टिकैत समेत किसान नेता करेंगे प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी का दौरा

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी में होने वाले मतदान से पहले किसान नेता राकेश टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के अन्य नेता इन जिलों का दौरा करेंगे।  टिकैत एसकेएम के घटक भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता हैं।
दरअसल एसकेएम कई किसान संगठनों का साझा मंच है जिसने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले किसानों के आंदोलन का नेतृत्व किया था। भाकियू के प्रवक्ता सौरभ उपाध्याय ने बताया कि एसकेएम 23 फरवरी को प्रयागराज में, 28 फरवरी को गोरखपुर में और दो मार्च को वाराणसी में संवाददाता सम्मेलन करेगा।
उपाध्याय ने बताया, ‘‘किसान नेता राकेश टिकैत, शिवकुमार शर्मा ‘कक्काजी’, योगेंद्र यादव और अन्य नेता एसकेएम के इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान हम यह नहीं कहेंगे कि किसके पक्ष में मतदान किया जाए। हम, बस, लोगों से यह कहना चाहते हैं कि वह उन लोगों को सजा दें जो किसानों के खिलाफ हैं।’’
गौरतलब है कि प्रयागराज में 27 फरवरी को, गोरखपुर में तीन मार्च को और वाराणसी में सात मार्च को मतदान होना है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

  • By TN15
  • March 12, 2026
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

  • By TN15
  • March 12, 2026
339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

  • By TN15
  • March 12, 2026
अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

  • By TN15
  • March 12, 2026
‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

  • By TN15
  • March 12, 2026
कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “