UP Election 2022: साइकिल निशान वाले बटन पर डाला फेवीक्विक, जौनपुर में शरारत, सपा ने की शिकायत

द न्यूज 15

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में सोमवार को सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। मतदान की शुरुआत से ही हर चरण की तरह एक बार फिर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग के सामने शिकायतों की भरमार लगा दी है। चंदौली में एक बूथ पर साइकिल निशान वाले बटन पर किसी ने फेवीक्विक डाल दिया, जिससे मतदान कुछ देर तक बाधित रहा। सपा ने ट्विटर के जरिए इसकी शिकायत की। वहीं चंदौली पुलिस की ओर से बताया कि मतदान दोबारा शुरू हो गया है।
सपा की ओर से बताया गया, ”चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा-380 के बूथ संख्या 137 प्राथमिक विद्यालय करवत, दुल्हीपुर में साइकिल के निशान वाले बटन पर किसी ने फेवीक्विक लगा दिया है मतदान कार्य पूरी तरह बाधित है चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लें।” पार्टी ने ट्वीट में चुनाव आयोग के अलावा डीएम चंदौली और चंदौली पुलिस को भी टैग किया था।
वहीं, ट्वीट का जवाबह देते हुए चंदौली पुलिस ने कहा, ”संबंधित अधिकारी द्वारा समस्या का समाधान तत्काल करा दिया गया था, मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित है।” इससे पहले चौथे चरण की वोटिंग के दौरान लखीमपुर खीरी में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। लखीमपुर खीरी की सदर सीट के कादीपुरसानी गांव में किसी शरारती शख्‍स ने ईवीएम में फेवीक्विक डाल दिया था।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया