यूपी : अखिल भारतीय डीजीपी सम्मेलन 19 नवंबर से लखनऊ में

लखनऊ | पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और महानिरीक्षक (आईजी) का पहला अखिल भारतीय सम्मेलन 19 से 21 नवंबर तक लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि तीन दिवसीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल होंगे। सम्मेलन का आयोजन इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) द्वारा किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उद्घाटन के दिन शाह अतिथि होंगे और पदक प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री 20 और 21 नवंबर को बैठक में शामिल होंगे और सम्मेलन को संबोधित करने के अलावा मेडल भी देंगे।

सम्मेलन में राज्यों और अन्य बलों के डीजीपी और आईजी रैंक के लगभग 80 अधिकारी शामिल होंगे।

इस बैठक में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद, साइबर अपराध, महिलाओं के खिलाफ अपराध, कोरोना महामारी और अन्य चुनौतियों जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

सभी राज्य के डीजीपी एक प्रस्तुति देंगे और प्रमुख विषयों पर सत्र आयोजित करने के लिए आईजी की कई समितियों का गठन किया गया है। इस बीच आयोजन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है।

सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं और सुरक्षा के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से करीब 2,000 पुलिसकर्मियों का एक अलग बल तैयार किया गया है। नाइट विजन ड्रोन भी तैनात किए जाएंगे।

Related Posts

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता…

Continue reading
ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

तेहरान :  इधर चीन के राष्ट्रपति अमेरिका के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

वोटों का हिसाब ..

वोटों का हिसाब ..

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया