यूनिवर्सिटी प्रोफेसर की करतूत, ऑनलाइन क्लास के दौरान चला दी पोर्न फिल्म

द न्यूज 15  
नई दिल्ली । पिछले कुछ समय से ऑनलाइन क्लास की कुछ ऐसी घटनाएं सामने आईं जब शिक्षक के पेशे को शर्मसार होना पड़ा। वैसे तो यह पेशा काफी उच्च मूल्यों का होता है लेकिन कई बार कुछ घटनाएं इस पेशे का भी मजाक बना देती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक यूनिवर्सिटी प्रोफेसर ने ऑनलाइन क्लास के दौरान पोर्न फिल्म चला दी। इस दौरान इस घटना के समय ही एक छात्रा के पिता वहां छात्रा के पास मौजूद थे और फिर यह मामला यूनिवर्सिटी प्रशासन तक पहुंच गया।
दरअसल, यह घटना आस्ट्रेलिया स्थित सिडनी यूनिवर्सिटी की है। ‘संडे टेलीग्राफ’ की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ऑनलाइन क्लास ले रहे थे। यह घटना तब हुई जब क्लास के बाद ब्रेक लिया गया था। प्रोफेसर को लगा कि ब्रेक के दौरान उनका प्रेजेंटेशन बंद है लेकिन ऐसा था नहीं और उसका प्रसारण बच्चों के पास भी हो रहा था। इस दौरान उन्होंने एक पोर्न  वेबसाइट खोल ली जिसमें वीडियोज नजर आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने यह सब खोला, इसका प्रसारण क्लास ले रहे बच्चों के पास भी पहुंच गया। इस दौरान एक छात्रा के पिता वहां मौजूद थे, उन्होंने स्क्रीन को बंद किया। छात्रा के पिता का कहना है कि बेटी अपने प्रोफेसर को माता-पिता के बराबर मानती है और उनके द्वारा ऐसी हरकत हो जाने से वो काफी आहत है।
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि इसके बाद छात्रा के पिता ने इस मामले को यूनिवर्सिटी प्रशासन के पास पहुंचा दिया। जब यह खबर यूनिवर्सिटी प्रशासन तक पहुंची तब सब हैरान रह गए। जांच में प्रोफेसर को दोषी पाया गया और उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ गई।

Related Posts

पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब
  • TN15TN15
  • August 22, 2026

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आर्मी के हाथों में असली…

Continue reading
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

ईरान ने ट्रंप की आर्थिक नाकेबंदी को लेकर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

  • By TN15
  • August 22, 2026
निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

  • By TN15
  • August 22, 2026
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

  • By TN15
  • August 22, 2026
आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

  • By TN15
  • August 22, 2026
श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

  • By TN15
  • August 22, 2026
पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

  • By TN15
  • August 22, 2026
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?