समस्तीपुर में दिखा मां दुर्गा का अनोखा रूप

 सालों का इंतजार फिर भी मिलता है यह अनोखा ‘वरदान’

 समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के पतैली दुर्गा स्थान मंदिर में रविवार की सुबह माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने माता की प्रतिमा को अपने कंधों पर उठाकर और नचाते हुए लगभग एक किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला, जो जमुआरी नदी के तट तक गया।
हर साल की तरह, इस साल भी माता की विसर्जन प्रक्रिया को भव्य रूप से आयोजित किया गया। मंदिर से माता की प्रतिमा को जयकारों के बीच बाहर निकाला गया, और भक्तों ने उत्साह के साथ उन्हें अपने कंधे पर उठाया। जुलूस में शामिल लोग माता की जय-जयकार करते हुए आगे बढ़ते रहे। मंदिर के सामने खाली जगह में प्रतिमा को भव्य तरीके से नचाया गया, जिसे देखने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग जुटे।
माता की प्रतिमा को रस्सी के सहारे नचाते हुए भक्त नदी तक पहुंचे। मान्यता है कि यहां माता के दरबार में आने वाले लोग कभी खाली हाथ नहीं लौटते। यही कारण है कि यहां हर साल कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। लोगों का मानना है कि नवरात्रि के दौरान यदि किसी कारणवश माता के दर्शन नहीं हो पाए, तो इस नाच को देखकर उनके सभी क्लेश दूर हो जाते हैं और विपत्तियों से मुक्ति मिलती है। इस मान्यता के चलते ही दूर-दूर से लोग इस अवसर पर माता के नाच को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं।
बताया जाता है कि गांव के स्व. बतास साह ने करीब 500 वर्ष पहले कामर कामाख्या से माता की प्रतिमा लेकर आए और इस स्थान पर स्थापित किया। उन्होंने एक साथ मां दुर्गा और मां काली का मिट्टी का मंदिर बनाया। आज उनके खानदान के लोग नियमित रूप से मंदिर की देखभाल करते हैं। स्थानीय निर्मल साह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से 20 वर्ष पहले पक्का मंदिर का निर्माण हुआ।
नवरात्रि के मेले में लोग माता की प्रतिमा बनवाने के लिए सालों इंतज़ार करते हैं। इसके लिए उन्हें पहले मेला कमेटी में नाम लिखवाना होता है। कई सालों बाद उनकी बारी आती है। वर्तमान में, कमेटी के अनुसार, पहले से ही 15 वर्षों से अधिक समय तक की बुकिंग हो चुकी है, और हर साल नए लोग जुड़ते रहते हैं।

  • Related Posts

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर (Bharat Tiwari Encounter) मामले में…

    Continue reading
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश