कृष्णा रूहेला के नेतृत्व में समाज की एकता एवं प्रगति पर हुआ मंथन

समाज के सर्वांगीण विकास,एकता और उत्थान के उद्देश्य से रूहेला राजपूत सभा का आयोजन ओम साई, संतपुरा स्थित कृष्णा रूहेला के निवास पर उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता श्रीनिवास रूहेला ने की तथा नेतृत्व कृष्णा रूहेला द्वारा किया गया।
सभा में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और गणमान्य सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और समाज की प्रगति, एकता एवं संगठन से संबंधित अनेक विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान अवधेश रूहेला ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकजुटता और युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से अपने विचार रखे।उन्होंने कहा कि समाज का सशक्त भविष्य तभी संभव है जब युवा शिक्षा और संगठन दोनों के प्रति समर्पित होकर कार्य करें।
सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में समाज की एकजुटता, सतत विकास और सामूहिक प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कई रचनात्मक सुझाव और योजनाएँ भी प्रस्तुत की गईं, जिन पर आगे अमल करने का निर्णय लिया गया।
सभा के समापन पर कृष्णा रूहेला ने सभी उपस्थित आगंतुकों,समाजसेवियों एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, रोजगार, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक सहयोग में ठोस कार्य योजनाएँ बनाकर शीघ्र अमल किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए रूहेला समाज और अधिक संगठित एवं सशक्त बन सके। रूहेला समाज की उन्नति और सम्मान तभी संभव है जब हम सब एकजुट होकर शिक्षा, संगठन और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें। समाज का हर सदस्य परिवर्तन का भागीदार बने यही हमारा लक्ष्य है।
सभा का समापन समाज की एकता, संगठन और सतत उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर समाज के सैकड़ों रूहेला बंधु उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्रीनिवास रूहेला, रामनिवास रूहेला, अवधेश रूहेला, कृष्णा रूहेला, नरेश रूहेला, शिवकुमार रूहेला, ईश्वर रूहेला, सोनू रूहेला, गौरव रूहेला, नीरज रूहेला, अजय रूहेला, दीपक रूहेला, विपिन रूहेला, मनोज रूहेला, संजय रूहेला, अक्ष रूहेला, पार्थ रूहेला, ध्रुव रूहेला, सुनील रूहेला, पवन रूहेला, अनुज रूहेला, नितिन रूहेला, चीकू रूहेला, अमन रूहेला, कुलदीप रूहेला, सचिन रूहेला, दिनेश रूहेला सहित अनेक समाजसेवी और युवा साथी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी