घर में घुंसी अनियंत्रित कार, दीवार और छत ध्वस्त

 ध्वस्त दीवार और छत के मलवे में फंसा कार

राजगीर। नगर परिषद क्षेत्र के राजगीर- बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर स्थित बेलौआ गांव के एक घर में अनियंत्रित चार पहिया वाहन घुस गयी है। इस दुर्घटना में घर की दीवार और छत ध्वस्त हो गयी है। यह घटना बुधवार और गुरुवार के मध्य रात्रि के बाद की है। ग्रामीणों के अनुसार सुरेश चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र चौधरी के घर में अनियंत्रित कार के घर में घुसने से बड़ी क्षति हुई है। दीवार और छत के मलवे में कार फंसी है। संयोग से इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की रात उस घर के कमरे में परिवार का कोई सदस्य सोया हुआ नहीं था।

विजय चौधरी एवं अन्य ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त कार राजगीर से बिहारशरीफ की ओर जा रही थी। उस अनियंत्रित कार द्वारा पहले उनके घर के बगल के ई-रिक्शा में धक्का मारते हुए उनके घर के दीवारों में आकर टकरा गयी। इस दुर्घटना में उनके घर के आगे की दीवार और छत दोनों ध्वस्त हो गया है। कार में सवार चार में से तीन युवकों को ग्रामीणों ने पड़कर राजगीर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। एक व्यक्ति भागने में सफल हो गया है। ग्रामीणों और पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग नशे में धूत थे। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी बीआर- 21- डब्ल्यू 1035 है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए तीनों को नशा जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। गाड़ी कहां की है और किसकी है। इसकी पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    चर्चित शिक्षक खान सर ने गोलीकांड मामले में…

    Continue reading
    ‘वो शिक्षक नहीं माफिया….पैसे का घमंड है’, खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान

    पटना के चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    • By TN15
    • June 6, 2026
    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    • By TN15
    • June 6, 2026
    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे