संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सोमालिया में आतंकवादी हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमालिया के मोगादिशू में एक स्कूल के सामने संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध काफिले पर गुरुवार को हुए घातक आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। ये जानकारी उप प्रवक्ता ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, महासचिव ने शुक्रवार को पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उप प्रवक्ता फरहान हक ने एक बयान में कहा, उन्होंने सोमाली अधिकारियों से जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया।

बयान में कहा गया कि महासचिव ने आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार और सोमालिया के लोगों के साथ संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया।

गुरुवार तड़के आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि लक्ष्य एक सुरक्षा फर्म से संबंधित काफिला था जो संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की सुरक्षा करता है। अल-शबाब आतंकवादियों ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!