उमेश गोपीनाथ जाधव ने पांच वर्षों की यात्रा को चित्रों के माध्यम किया पुस्तक का विमोचन

ऋषि तिवारी

नोएडा। 14 फरवरी 2019 में हुए सीआरपीएफ पुलवामा हमले के अगले दिन से पूरे देश में डेढ़ लाख किलोमीटर का सफर तय करके 200 से अधिक शहीद जवानों के घर के आंगन की पवित्र माटी इकट्ठी करने वाले उमेश गोपीनाथ जाधव के पांच वर्षों की यात्रा को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित पुस्तक का विमोचन नोएडा प्रेस क्लब में नेक्सजेन एनर्जिया के सीईओ डॉ पीयूष द्विवेदी, श्रीमंगलम कॉलेज के उपाध्यक्ष हर्षराज द्विवेदी, मदरलैंड अस्पताल के सीईओ डॉ बवित कुमार, गौरव मल्होत्रा, युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह, अंकुर शर्मा, विनीत शर्मा और गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष जितेंद्र अंबावता ने किया।

उमेश गोपीनाथ जाधव ने कहा कि वह चाहते हैं कि शहीदों के आंगन से एकत्र की गई मिट्टी से भारत का नक्शा बनाकर देश के किसी भी वार मेमोरियल में रखा जाए। जिन शहीदों के घर के आंगन से मिट्टी ली गई है उन्होंने इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी, इंडियन एयर फोर्स , इंडियन कोस्ट गार्ड, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज और स्टेट पुलिस में अपनी सेवाएं देते हुए सर्वोच्च बलिदान देश और देशवासियों के लिए दिया है। अमर बलिदानियों की पवित्र मिट्टी से भारत का नक्शा बनाया जाए, जिसे पर्यटन स्थल के तर्ज पर सभी के लिए खोला जाए। जहां सभी देशवासी हर रोज अमर बलिदानियों को याद करे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करे।

डॉ पीयूष द्विवेदी ने कहा की नोएडा की धरती पर अमर बलिदानियों के आंगन की मिट्टी के कलश पहुंचना हम सभी के लिए गर्व की बात है। वॉर मेमोरियल सिर्फ उमेश का ही नहीं बल्कि हम 140 करोड़ भारतीयों का सपना है। श्रीमंगलाम कॉलेज के उपाध्यक्ष हर्षराज द्विवेदी ने कहा कि इस मुहिम को लक्ष्य तक पहुंचाना नोएडा की प्राथमिकता होगी, जिसमे मीडिया से लेकर हर एक व्यक्ति अपना अहम योगदान देगा। कार्यक्रम का आयोजन युवा क्रांति सेना और विद्या फाउंडेशन ने किया।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?