उमर खालिद तुम्हें कसम है

उमर खालिद तुमसे जुड़ी पोस्ट देखती हूं सोशल मीडिया पर
तुम्हे मिलती है
सेड इमोजी लाइक इमोजी
तुम्हे मिलती है केयर इमोजी दिल को छूने वाली हार्ट इमोजी

तुमने ख़ाब दिखाए थे
तुम अपने इर्द-गिर्द समतामूलक समाज देखना चाहते थे
ये चाहत ही
तुम्हारी क़ैद हो गई

मुझे पता है तुम्हारी लाइफ में हंसी कोई मायने नहीं रखती
उमर खालिद तुम्हारी मार्मिक पोस्ट पर
तुम्हे मिलती है लाफिंग इमोज़ी

उमर खालिद
तुम जहां हो वहां की ज़मीन खारा पानी उगलती है
दूषित हवा सब्ज़े की देह से प्राण खींच लेती है
आसमान में बादल आते-जाते हैं

उमर खालिद तुम्हें हक़ है
तुम देखो अपने सिर पर तना हुआ ख़ूबसूरत आसमान
जिस दिन रिहा हो जाओ
तुम्हे कसम है तिहाड़ के ऊपर का आसमान ज़रूर देखना

उमर खालिद
तुम्हारे सिर के ऊपर
एक बेहद ख़ूबसूरत केनवास है !!

मेहजबीं

  • Related Posts

    मिठास की महारानी (चीनी) 
    • TN15TN15
    • August 24, 2026

    एक बार फिर से भाव दिखाने लगी है,…

    Continue reading
    प्रकृति ही हमारी शान है ..
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    प्रकृति का अपना ही स्वरूप है अपना ही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म