Ukraine-Russia War : तो लंदन में गिरेंगी परमाणु मिसाइलें, ब्लादिमीर पुतिन ने पूर्व सलाहकार की ब्रिटेन को धमकी

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमी पुतिन के पूर्व सलाहकार सेरगेई मारकोव ने यूक्रेन युद्ध में दखल के चलते ब्रिटेन को बड़ी धमकी दी है। मारकोव ने कहा कि यदि युनाइटेड किंगडम का ऐसा ही आक्रामक रवैया जारी रहा तो फिर मिसाइलों का निशाना लंदन हो सकता है। बुधवार को बीबीसी के एक कार्यक्रम में मारकोव ने यह बात कही। उन्होंने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए का कि तुम्हारे शहरों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुबह सबके लिए अच्छी नहीं है। फिलहाल मारकोव मॉस्को यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल रिलेशंस के प्रोफेसर हैं। एक दौर में वह् ब्लादिमीर पुतिन के सलाहकार रहे हैं। सेरगेई मारकोव ने का कि ब्लादिमीर पुतिन ने आपको बता दिया है कि वे पश्चिमी देशों के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने क लिए तैयार हैं। इसमें ग्रेट ब्रिटेन भी शामिल है। मारकोव ने कहा यदि रूस के खिलाफ ब्रिटेन ने अपना

आक्रमणकारी रवैया जारी रखा तो फिर ऐसा हो सकता है। यदि ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने रूस को बर्बाद करने का अपना प्लान बंद नहीं किया तो फिर लंदन में जनता को समझना चाहिए कि वे भी परमाणु हथियारों की जद में हैं। पुतिन के पूर्व सलाहकार की इस चेतावनी को गंभीरता से लिया जा रहा है।

पश्चिमी देशों के यूक्रेन को बड़े पैमाने पर हथियार देने के आरोप लगाते हुए मारकोव ने कहा कि युद्ध जो बाइडेन, ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और मौजूदा प्रधानमंत्री लिस ट्रस की सनक के चलते हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन देशों ने ही यूक्रेन को हथियार दिये हैं और उसे युद्ध के लिए उकसाया है। उन्होंेने कहा कि इन देशों ने ही यूक्रेन को हथियार दिये हैं और उसे युद्ध के लिए उकसाया है। बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच बीते ७ महीने से जंग चल रही है। इस बीच युद्द को और आगे बढ़ाने के संकेत दिये हैं। पुतिन ने मंगलवार को ही २० लाख की रिजर्व सेना में से ३ लाख सैनिकों को यूक्रेन भेजने का ऐलान किया था। इससे माना जा रहा है कि रूस की ओर से यूक्रेन पर हमलों को तेज किया जा सकता है।

  • Related Posts

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading
    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश