Udaipur Murder Case : राहुल गांधी की चमचागिरी छोड़ राजस्थान की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें अशोक गहलोत : सुरेंन्द्र कुमार सिंह

Udaipur Murder Case : भाजपा नेता ने कांग्रेस पर लगाया मुस्लिमों को बढ़ावा देने का आरोप

नई दिल्ली/जयपुर। दिल्ली के भाजपा नेता सुरेंन्द्र कुमार सिंह ने उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने Udaipur Murder Case पर गहलोत को नसीहत देते हुए कहा कि गहलोत राहुल गांधी की चमचागिरी छोड़कर राजस्थान की कानून संभालें। राजस्थान की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। आये दिन बलातकर, मर्डर छीना झपटी हो रही है।

Udaipur Murder Case, Law and Order, Communal Politics
Udaipur Murder Case

Also Read : याद आते हैं खिलौनों की दुनिया के वो मिट्टी के घर

सुरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि अशोक गहलोत अपने राज्य पर ध्यान न देकर राहुल गांधी की चमचागिरी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस के लिए इससे शर्मनाक बात नहीं हो सकती है कि कन्हैया लाल से कपड़े सिलवाने के बहाने आरोपी आये और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों का कन्हैया का मर्डर करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कराने का मतलब है कि राजस्थान का Law and Order पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। पुलिस का अपराधियों के मन में थोड़ा सा भी डर नहीं है।

यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

उन्होंने कहा कि भाजपा कन्हैया के इस तरह से मर्डर करने पर हाथ पर हाथ धरके नहीं बैठेगी। अशोक गहलोत को इस मर्डर का जवाब देना ही होगा। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में एक विशेष धर्म के हौसले इतने बढ़े हुए हैं कि वे Law and Order को हाथ में लिये घूम रहे हैं। सुरेंद्र कुमार सिंह ने प्रश्नात्मक लहजे में कहा कि आखिर कन्हैया का अपराध क्या था ? ये कौन लोग हैं जिनके मन में कानून का थोड़ा सा भी भय नहीं है।

Udaipur Murder Case, Law and Order, Communal Politics
Udaipur Murder Case

उन्होंने ये लोग खुलेआम प्रधानमंत्री की हत्या की भी धमकी दे रहे हैं और गहलोत सरकार तमाशबीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत को राजस्थान में ऐसा माहौल बनाना चाहिए कि एक विशेष धर्म के अपराधी मयान में रहें। उन्होंने अशोक गहलोत पर आरोप लगाया कि वह Communal Politics कर रहे हैं।

सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा शासित राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश की चर्चा करते हुए का कि गहलोत इन राज्यों की कानून व्यवस्था से सबक लें। इन राज्यों में अपराधी कान नहीं फड़फड़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को जेलो में ढुंस दिया गया है और राजस्थान में Communal Politics का ही परिणाम है कि अपराधी खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

सुरेंद्र कुमार सिंह का कहना था कि यह कांग्रेस का एक विशेष धर्म को बढ़ावा देने का ही परिणाम है कि कन्हैया लाल की सरेआम हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत से यदि कानून व्यवस्था नहीं बनाई जा रही है तो उन्हें गद्दी पर बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं है। Udaipur Murder Case की जिम्मेदारी लेते हुए अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये लोग भाजपा पर हिन्दुत्व की कट्टरता का आरोप लगाते हैं पर एक विशेष धर्म की कट्टरता इन्हें नहीं दिखाई देती है। उन्होंने मांग की कि कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

 

  • Related Posts

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

    Continue reading
    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!