दस करोड़ के चरस सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नेपाल से लाई गई थी खेप, मुंबई भेजने की थी तैयारी

मोतिहारी। जिले के रक्सौल में पुलिस ने चार दिनों के अंदर दूसरी चरस की बड़ी खेप जब्त की है। इस दौरान दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एसपी कांतेश मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से सटे रक्सौल में तस्कर चरस लेकर किसी को डिलीवरी करने आ रहे हैं।एसपी ने रक्सौल एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया। रक्सौल में छापेमारी कर 10 करोड़ रुपए के चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। उससे जुड़े लिंक की तलाश में जुट गए हैं। यह पता चल सके कि आखिर इसमें कौन-कौन शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि मादक पदार्थ नेपाल से आ रही थी जिसे रक्सौल के रास्ते मुंबई भेजने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही मोतिहारी में पुलिस ने रास्ते में पकड़ लिया। बता दें कि पुलिस ने चार दिनों के अंदर मादक पदार्थ की दूसरी बड़ी खेप जब्त की है।हरसिद्धि थाना क्षेत्र से 60 किलो मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया था, वहीं ठीक उसके चार दिन बाद रक्सौल में छापेमारी कर 33 किलो चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस तरह से लगातार मोतिहारी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के विरुद्ध हो कर कार्रवाई से तस्कर में हड़कंप मचा है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी