आहर में डूबकर एक साथ दो बहनों की हुई मौत,परिजन में पसरा मातम

कर्मा पर्व को लेकर कमल का फूल तोड़ने तालाब में गई थी दोनों बहनें

जमुई। जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नोआमारण गांव के नवकी आहर में शानिवार की सुबह कर्मा पर्व को लेकर कमल का फूल तोड़ने उतरी एक साथ दो बहनों की डूबकर मौत हो गई है। एक साथ दो बहनों की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका की पहचान बरहट प्रखंड के काला पत्थर गांव निवासी राजो साह की पुत्री चंचल कुमारी और सिमरन कुमारी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि कर्मा पर्व को लेकर दोनों बहनें अन्य सहेलियों के साथ कमल का फूल तोड़ने नोआमारण स्थित नवकी आहार गई थी। इस दौरान कमल का फूल तोड़ने आहर में दोनों बहनें उतरी तभी आहर के गहराई में दोनों बहनें डूब गई। उंसके बाद अन्य लड़कियों द्वारा शोर किया गया फिर स्थानीय लोगों द्वारा आहर से दोनों बहनों को निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं एक साथ दोनों बहनों की मौत के बाद पूरे परिवार के साथ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    अगर भगत सिंह आज ज़िंदा होते: तो वे भारत के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांप्रदायिक हालात पर कैसी प्रतिक्रिया देते?

    अगर भगत सिंह आज ज़िंदा होते: तो वे भारत के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांप्रदायिक हालात पर कैसी प्रतिक्रिया देते?

    Special on Bhagat Singh’s Birth Anniversary : प्रधानमंत्री तो भगत सिंह को भी दिमागी नक्सली करार दे देते!

    Special on Bhagat Singh’s Birth Anniversary : प्रधानमंत्री तो भगत सिंह को भी दिमागी नक्सली करार दे देते!

    तानाशाही वाला तर्क

    तानाशाही वाला तर्क

    अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

    अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

    जयंती पर याद किये गये शहीद -ए-आजम भगत सिंह

    जयंती पर याद किये गये शहीद -ए-आजम भगत सिंह