नोएडा की सब्जी मण्डी में विवाद में दो पक्षों में मारपीट

ऋषि तिवारी
नोएडा। सब्जी खरीद के बकाया पैसों को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में कहा-सुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे तक चलग गए। इस घटना की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची थाना फेस-2 पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शेष अभियुक्तों को चिन्हित कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्रान्तर्गत आज सब्जी मण्डी के अन्दर दो पक्षों में 32 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर मारपीट हुयी है। दोनों पक्ष एक ही वर्ग के है। दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली कि बकाया पैसों को लेकर दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आशु पुत्र चंद, आमिर पुत्र साकिर खान, मोहम्मद मेहरबान पुत्र मोहम्मद फ्राईम तथा मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ बल्लू पुत्र मोहम्मद हाकमीन को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष अभियुक्तों को भी चिन्हित कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम है।

इसके अलावा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी बिजली का काम करता है। उसने हाजीपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर बिजली का काम किया था। उसने उसका 500 रूपए नहीं दिया तो आरोपी तमंचा लेकर उसकी हत्या करने के लिए जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बंदी बनाया गया अभियुक्त शोभित सिंह है।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?