नेपाल में 8 किलो सोना के साथ दो भारतीय धराये

 हांगकांग से जुड़े हुए हैं तस्करी के तार

मोतिहारी । नेपाल के वीरगंज काठमांडू सड़क के रातो माटी चेक पोस्ट पर तस्करी के सोने की बड़ी खेप के साथ दो भारतीय नागरिक पकड़े गए हैं। नेपाल पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में शनिवार को यह बरामदगी की है। पुलिस टीम ने 8 किलो 243 ग्राम 970 मिली ग्राम सोना पकड़ा है। जिसकी कीमत 11.43 करोड़ आंकी गयी है। हाल के दिनों में सोना की तस्करी के मामले में यह बड़ी बरामदगी है। जानकारी के अनुसार रक्सौल बॉर्डर से करीब 60 किलो मीटर दूर मकवानपुर के हेतौड़ा स्थित रातोमाटी पुलिस चेकपोस्ट पर मकवानपुर के एसपी के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर दशहरा-दीपावली पर तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया गया। एसपी विश्व राज खड़का ने बताया कि विशेष सूचना पर शनिवार की अलसुबह 3 बजे चलाए गए अभियान में सोने की खेप के साथ भारत के महाराष्ट्र के सांगली जिला, दिघंची थाना अन्तर्गत पुजारवाड़ी निवासी अभिषेक अजिनाथ कुटी (25) व राहुल भिट्टिहाल (27) को पकड़ा गया है। इनके शरीर की तलाशी में सोना बरामद हुआ। वे शरीर के विभिन्न भाग में टेप से बांध कर सोने के बिस्किट ला रहे थे।पूर्व में पूर्वी चंपारण के युवक से बरामद हुआ था सोना एसपी ने बताया कि विगत 1 अक्टूबर 2024 को भी मकवानपुर पुलिस टीम ने रातो माटी चेक पोस्ट पर वीरगंज स्थित बस पार्क से हेठौड़ा की ओर जा रहे एक बस से बिहार के पूर्वी चंपारण के फुलवरिया के बरेवा निवासी सुजीत सर्राफ (34) को झोला के साथ ही शरीर में छुपा कर रखे गए 67,34,544 रुपए कीमत के सोने की पांच बिस्किट, एक सोने की चेन के साथ पकड़ा था। बरामद सोने का कुल वजन 490 ग्राम 880 मिली ग्राम था। मकवानपुर जिला पुलिस कार्यालय सूत्रों ने बताया कि बॉर्डर के रास्ते इन दिनों बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी जारी है। इस सूचना पर नेपाल पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। बताया गया है कि बरामद सोने की खेप को बारा जिला के पथलैया स्थित राजस्व अनुसंधान कार्यालय को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि इन दिनों भारत से नेपाल में सोने की तस्करी जोरशोर से जारी है। दीपावली और आगामी लगन को देखते सोने की तस्करी तेज हो गई है।
एसपी विश्वराज खड़का ने जांच के बाद खुलासा किया है कि दोनों बिहार के रास्ते मधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुर आए और वहां से यात्री बस से बारा जिले के पथलैया पहुंचे। इसके बाद वे सोने की खेप के साथ स्कूटी पर हेठौड़ा की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान में सामने आया है कि दोनों काठमांडू की गौशाला में सोने की खेप की डिलिवरी करने जा रहे थे। जांच में सामने आया है कि इससे पहले भी वे 2 किलो सोना काठमांडू पहुंचा चुके हैं। उनके तार हांगकांग से जुड़े हुए हैं और वहां बैठे सिंडिकेट चीफ से उनकी डायरेक्ट बात होने की आशंका है। जांच में व्हाट्सएप से हांगकांग बात होने के साक्ष्य मिले हैं।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन