Site icon Thenews15.in

धरना स्थल से लौट रहे पंजाब के 2 किसानों की दुर्घटना में मौत

दुर्घटना में मौत

चंडीगढ़| हरियाणा के हिसार जिले में शनिवार को टिकरी सीमा पर धरना स्थल से लौट रहे पंजाब के दो किसानों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

मृतक सुखदेव सिंह (40) और अजयप्रीत सिंह (32) मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा के अस्सा बुट्टर गांव के रहने वाले थे।

हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसकी पहचान रघबीर सिंह के रूप में हुई है।

वे ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहे थे, जब सुबह करीब 5 बजे एक कैंटर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

मृतक अन्य लोगों के साथ गुरुवार को टिकरी सीमा पर गया था।

Exit mobile version