60 हजार नगद, लैपटॉप, मोबाइल, सीमकार्ड, एटीएम कार्ड साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, पांच फरार

 राजगीर। कतरीसराय थाना पुलिस को कुख्यात दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से ठगी करने वाले मोबाइल, लैपटॉप, सिम कार्ड, सहित 60 हजार 200 रुपये नगद, दस्तावेज एवं अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इस साल की कतरीसराय थाने की सबसे बड़ी उपलब्धि बतायी गयी है। हालांकि पांच साइबर अपराधी भागने में सफल रहा है। डीएसपी प्रदीप कुमार ने पत्रकार वार्ता में मंगलवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कतरीसराय थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में साइबर ठगी के मामले अक्सर सामने आते रहता है। पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी कतरीसराय थाना क्षेत्र के ही मिरचाईगंज निवासी रंजीत प्रसाद का पुत्र अंकित राज गुप्ता और हंसराज गुप्ता का पुत्र अजय हंसराज गुप्ता को पुलिस रंगेहाथ गिरफ्तार की है। उनके पास से दो लैपटॉप, 24 सिम भरा मोबाइल, 16 सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड और 60 हजार 200 रुपये नगद बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि करीब छह महीना पहले अंकित राज गुप्ता जेल से छूटकर घर आया है। पुलिस को सूचना मिल रही थी की जेल से लौटने के बाद वह बड़े पैमाने पर गिरोह बनाकर साइबर ठगी कर रहा है। या था।

उन्होंने बताया कि पुलिस के बिछाए जाल में मिरचाईगंज निवासी अंकित राज गुप्ता और अजय हंसराज गुप्ता फंस गगुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा अंकित राज गुप्त और उसके गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। लेकिन उसके पांच अन्य सहकर्मी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ के दौरान फरार सभी पांचों अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि सोमवार की शाम मिरचाईगंज स्थित अंकित राज गुप्ता के घर से गिरोह बनाकर फर्जी सिम एवं फर्जी खाता का उपयोग कर भोले भाले ग्राहकों को लोन दिलाने एवं लॉटरी जीतने का लालच देकर साइबर ठगी किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर ठगों का संगठित साइबर गिरोह है। इस गिरोह के दो अपराध साइबर अपराधियों को मौके पर से गिरफ्तार किया गया है। पांच अन्य अपराध कर्मी भागने में सफल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से साइबर ठगी में उपयोग किए जाने वाले सिमकार्ड सहित 24 मोबाइल, दो लैपटॉप, पांच एटीएम कार्ड, 16 सिमकार्ड और 60 हजार 200 रुपये नगद, दस्तावेज एवं अन्य सामान को बरामद किया गया है। कतरीसराय थाना पुलिस द्वारा कांड अंकित कर गिरफ्तार अपराधियों के निशान देही पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अंकित राज गुप्ता का साइबर ठगी में आपराधिक इतिहास है। वह पहले भी जेल जा चुका है। इस छापामारी दल में कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा