48 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने के मामले में बुधवार को साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में फर्जी फर्म के नाम से खाता खोलने वाला एक्सिस बैंक का कर्मचारी भी शामिल है। साथ ही दूसरा आरोपी फर्जी फर्म संचालक है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और विभिन्न बैंक खातों से फ्रीज कराए गए तीन लाख 25 हजार रूपये बरामद किए है।

साइबर क्राइम थाना पुलिस में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 48 लाख 50 हजार रुपयों की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुलिस ने बहराइच निवासी ऋषभ मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा और औरेया निवासी धीरज पोरवाल पुत्र रामकृष्ण पोरवाल को सेक्टर—41 के पास स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। ऋषभ मिश्रा एक्सिस बैंक का कर्मचारी है। उसने ही धीरज पोरवाल के नाम से फर्जी फर्म बनाकर खाता खोले थे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?