सरकार बनाने का न्यौता न देने पर टीवीके की अपने विधायकों से इस्तीफा दिलवाने की चेतावनी!

टीवीके को सरकार बनाने का न्यौता न मिलने पर विजय गुस्से में आ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दे दी है कि यदि उनको सरकार बनाने से रोका। विधानसभा चुनाव के नतीजे के आने के 4 दिन बाद भी तमिलनाडु में टीवीके के सरकार बनाने पर सस्पेंस बरकरार है। एक्टर विजय की दो साल पहले बनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने सबसे ज्यादा 108 सीट जीती हैं, लेकिन बहुमत के आंकड़ा (118 सीट) से पीछे रह गई। विजय बीते दो दिन में दो बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दो टूक कहा है कि बहुमत साबित करने के बाद ही शपथ होगी।

विजय ने इन तीन दलों से मांगा समर्थन

TVK का भविष्य अब CPI, CPM और VCK के फैसले पर टिका हुआ है। विजय की पार्टी ने इन तीनों दलों से सरकार गठन के लिए समर्थन मांगा है। CPI, CPM और VCK 8 मई शाम तक अपना फैसला घोषित कर सकते हैं। अंदरखाने कई नेताओं का मानना है कि जनादेश का सम्मान करते हुए TVK को समर्थन दिया जाना चाहिए, लेकिन DMK का दबाव भी बना हुआ है क्योंकि ये दल लंबे समय से DMK गठबंधन का हिस्सा हैं।

राज्यपाल के बयानों ने बढ़ाई हलचल

राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर अभी भी चेन्नई में मौजूद हैं। गवर्नर की हालिया टिप्पणियों ने तमिलनाडु की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। राज्यपाल ने कहा है कि ‘उनके लिए ‘संख्या’ सबसे महत्वपूर्ण है। सिर्फ़ दावे नहीं.’ राज्यपाल ने साफ किया कि वही पार्टी या गठबंधन सरकार बनाने के लिए बुलाया जाएगा, जिसके पास 118 विधायकों का स्पष्ट समर्थन होगा. TVK और कांग्रेस ने राज्यपाल की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है।

DMK-AIADMK गठबंधन की चर्चा

उधर अचानक DMK-AIADMK गठबंधन की चर्चा राजनीतिक केंद्र में आ गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्टालिन आख़िरकार क्या फैसला लेते हैं। कल (7 मई) को पलनीस्वामी ने पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में AIADMK विधायकों के हस्ताक्षर जुटाए. पलानीस्वामी ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है. अगर VCK और वामपंथी दल विजय का समर्थन नहीं करते, तो DMK-AIADMK गठबंधन मुख्य भूमिका में आ सकता है।

TVK विधायक दे सकते हैं इस्तीफा?

खबरों के मुताबिक, अगर DMK-AIADMK गठबंधन सरकार बनाता है, तो विजय अपने 107 विधायकों से इस्तीफा दिलाने पर विचार कर सकते हैं। कांग्रेस ने राज्यपाल और BJP के खिलाफ लोक भवन घेराव और राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है वहीं, DMK ने अपने सभी विधायकों को 10 मई तक चेन्नई में ही रहने को कहा है। TVK ने आज (8 मई) को पनयूर स्थित पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई है।

  • Related Posts

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बगावत की चुनौती से…

    Continue reading
    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह