सच बैठा है मौन

आखिर सच ही गूँजता, खोले सबकी पोल ।
झूठे मुँह से पीट ले, कोई कितने ढोल ।।

जिसने सच को त्यागकर, पाला झूठ हराम ।
वो रिश्तों की फसल को, कर बैठा नीलाम ।।

वक्त कराये है सदा, सब रिश्तों का बोध ।
पर्दा उठता झूठ का, होता सच पर शोध ।।

रिश्तों के सच जानकर, सब संशय हैं शांत ।
खुद से खुद की बात से, मिला आज एकांत ।।

एक बार ही झूठ के, चलते तीर अचूक ।
आखिर सच ही जीतता, बिन गोली, बन्दूक ।।

झूठों के दरबार में, सच बैठा है मौन ।
घेरे घोर उदासियाँ, सुनता उसकी कौन ।।

चूस रहे मजलूम को, मिलकर पुलिस-वकील ।
हाकिम भी सुनते नहीं, सच की सही अपील ।।

(सत्यवान ‘सौरभ’ के चर्चित दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ से। )

  • Related Posts

     तख्तापलट की आहट …
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    संसद की दीवारों से कैसी सुगबुगाहट है ..…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?