डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन के इजरायल-ईरान युद्ध में मध्यस्थता के प्रस्ताव को ठुकराते हुए तंज कसा, “पहले रूस-यूक्रेन युद्ध सुलझाओ, फिर मिडिल ईस्ट की चिंता करना।” यह बयान बुधवार को उस समय आया जब पुतिन ने मध्यस्थता की पेशकश की थी।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस को पहले अपनी समस्याएं हल करनी चाहिए। दोनों नेताओं के बीच 50 मिनट की फोन बातचीत हुई थी, जिसमें पुतिन ने युद्ध रोकने की इच्छा जताई। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि यूक्रेन युद्ध में हताहतों की संख्या छिपाई जा रही है।







