तृणमूल कांग्रेस नेता हाथ में बंदूक लिए कैमरे पर नजर आई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कोलकाता, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस की एक जिला नेता हाथ में बंदूक लिए अपने कार्यालय में बैठी नजर आ रही है। इस घटना ने राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। नेता मृणालिनी मंडल मैती न केवल पुरानी मालदा पंचायत समिति की अध्यक्ष हैं, बल्कि मालदा जिला तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं।

हालांकि मृणालिनी ने दावा किया कि तस्वीर लगभग एक साल पुरानी है, लेकिन विपक्ष उनके बयान को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। विपक्ष के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है, वह इससे पहले भी कई मौकों पर विवादों में रह चुकी हैं।

हाल ही में मृणालिनी के पति पर प्रखंड विकास कार्यालय के अंदर एक कर्मचारी को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा था। उनपर घटना के बाद अपने पति को बचाने का आरोप लगाया गया था।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “हथियार रखना उनकी संस्कृति है और वह केवल परंपरा का पालन कर रही है। पिछले 11 वर्षों में उन्होंने राज्य के साथ-साथ मालदा को भी बारूद के ढेर पर डाल दिया है। यदि आप खोजे तो हो सकता है आपको बम और एके -47 भी मिल सकते हैं। यह उनके संस्कृति का हिस्सा बन गया है।”

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक