Tribute : नेताजी ने मुझे दिया था पीएम बनने का आशीर्वाद, मुलायम सिंह यादव को नरेंद्र मोदी ने कुछ यूं दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। जहां भरूच की एक रैली में उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रदंजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इसके साथ उन्होंने एक किस्सा साझा कर बताया कि मुलायम सिंह यादव ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था।

पीएम मोदी ने मुलायम सिंह को दी ऐसी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने कहा कि उनका मुलायम सिंह के साथ विशेष नाता रहा है। मुलायम सिंह यादव से जुड़ा एक किस्सा सा जाकर उन्होंने बताया कि जब वह दोनों मुख्यमंत्री थे तो एक दूसरे से मिला करते थे, तब भी एक दूसरे के प्रति अपनेपन का भाव अनुभव करते थे। 2014 लोकसभा चुनाव का जिक्र कर पीएम मोदी ने बताया कि जब भाजपा ने २०१४ के लिए मुझे प्रधानमंत्री पद के लिए आशीर्वाद दिया तब मैंने विपक्ष के कई राजनेताओं से आशीर्वाद लेने का एक उपक्रम किया था।

पीएम मोदी ने साझा किया ऐसा किस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली के दौरान बताया कि उन्होंने मुलायम सिंह यादव को आशीर्वाद के लिए फोन किया था तो उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के लिए आशीर्वाद भी दिया था। पीएम ने यह भी कहा कि मुलायम सिंह जी का वह आशीर्वाद उनकी कुछ सलाह और शब्द आज भी मेरी अमानत है। पीएम मोदी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की विशेषता रही कि उन्होंने कभी भी उतार-चढ़ाव नहीं आने दिया। घोर राजनीतिक विरोधी बातों के बीच २०१९ में जब संसद का आखिरी सत्र चल रहा था तो मुलायम सिंह जैस वरिष्ठ नेता ने संसद में जो बात बताई वह किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता के जीवन में बहुत बड़ा आशीर्वाद होता है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि संसद में खड़े होकर कहा था कि मोदी जी सब को साथ लेकर चलते हैं। इसलिए मुझे पक्का विश्वास है कि वह २०१९ में फिर से चुनकर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं आदरणीय मुलायम सिंह जी को गुजरात की धरती से मां नर्मदा के तट से उनको आदर पूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार उनके समर्थकों को ये दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

गुरुग्राम में हुआ मुलायम सिंह यादव का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार यानी १० अक्टूबर को हो गया। मुलायम सिंह यादव को यूरिन इंफेक्शन के साथ सांस लेने में तकलीफ होने के चलते कुछ दिन पहले दिल्ली के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुलायम सिंह यादव ने पार्थिव शरीर को सैफई ले जाया जा रहा है और कल शाम ३ बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • Related Posts

    शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नीरज कुमार भारतीय समाज के इतिहास में कुछ…

    Continue reading
    डा. राममनोहर लोहिया की 117 वीं जन्मतिथि  मनाने की तैयारी जोरो पर 
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    भारतीय समाजवादी विचार के प्रवर्तक , भारत ,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला