ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन होगा सुलभ

स्वरोजगार को बढ़ावा देगी मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, 28 अगस्त से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया है प्रारम्भ, 27 सितंबर तक आवेदन की है अंतिम तिथि।

बिट्टू कुमार

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री परिवहन को सुलभ बनाने के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देगा। इसके लिए गत 28 अगस्त से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, जो 27 सितंबर तक चलेगी। यह लाभ प्रत्येक पंचायत में रिक्ति के अनुरूप अधिकतम सात लाभुकों को दिया जाना है। कैटगरी के अन्तर्गत मिलने वाले लाभ के तहत एससी-एसटी वर्ग के चार एवं ईबीसी वर्ग के तीन लाभुक पंचायतवार लाभ के हकदार होंगे। इस बावत जिला परिवहन पदाधिकारी ललन प्रसाद के नेतृत्व में प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाया गया है। चार से दस सीटर वाहन पर मिलेगा अनुदानः इस योजना के अन्तर्गत पात्र लाभुकों को चार से लेकर दस सीटर वाहन अथवा एम्बुलेंस की खरीद पर अनुदान दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इस बार संचालित योजना की खासियत यह है कि इसमें ई-रिक्शा (टोटो) की खरीद को भी शामिल किया गया है। इसके तहत वाहनों की खरीद पर अधिकतम एक लाख रूपये अनुदान दिए जाएंगे। जबकि एम्बुलेंस की खरीद पर अधिकतम दो लाख तथा ई-रिक्शा की खरीद पर अधिकतम सत्तर हजार रूपये बतौर अनुदानित राशि लाभुकों को लाभ प्रदान करने की योजना है। यह दीगर है कि प्रत्येक प्रखंड में चयनित दो, जिसमें एक एससी-एसटी तथा एक ईबीसी कैटगरी के लाभुकों को एम्बुलेंस खरीद पर लाभ दिया जाना है। अर्हता एवं कागजातों की आवश्यकता : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का लाभ ऐसे लाभुक को दिया जाना है, जो पूर्व से सरकारी नियोजित सेवा में नहीं है तथा जिसके पास पहले से व्यवसायिक वाहन नहीं होगा। साथ ही जिस पंचायत से वह आवेदन करेगा, वहां का उसे निवासी होना होगा। आवेदन करने के लिए आवेदन के साथ लाभुकों का जाति, शैक्षणिक योग्यता तथा निवास प्रमाण पत्र के साथ ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। आवेदन करने तक आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष की होना अनिवार्य है। रिक्ति. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि पंचायतवार रिक्ति का प्रकाशन जिला के वेबसाइट www.westchamparan.nic.in पर किया गया है, जहां से कोई भी व्यक्ति संबंधित पंचायत की रिक्ति देख सकता है। बात दें कि प्रखंडों में पंचायतवार ई०बी०सी० कटेगरी में 316 और अनुसूचित जाति/जनजाति के कटेगरी में 413, कुल 729 रिक्तियां हैं।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    • By TN15
    • June 16, 2026
      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

    • By TN15
    • June 16, 2026
    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

    अब लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अब लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस 

    भारत में धर्मांतरण-विरोधी कानून: न केवल अल्पसंख्यक-विरोधी, बल्कि दलित-विरोधी भी

    • By TN15
    • June 16, 2026
    भारत में धर्मांतरण-विरोधी कानून: न केवल अल्पसंख्यक-विरोधी, बल्कि दलित-विरोधी भी

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला?