बिहार की खेत में चलने लगी ट्रेन की इंजन

 क्या रेलवे की लापरवाही है वजह?

गया। बिहार में गया जिले के किउल रेल लाइन पर वज़ीरगंज और कोल्हना के बीच एक रेल इंजन पटरी से उतर गई। यह घटना शुक्रवार शाम को रघुनाथपुर गांव के पास हुई। इंजन को लूप लाइन में गया की ओर ले जाया जा रहा था, तभी वह अनियंत्रित हो गया और पटरी से उतरकर खेत में जा गिरा।
खुशकिस्मती से, इंजन के साथ कोई डिब्बा नहीं जुड़ा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय इंजन में केवल लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट ही सवार थे, जिन्हें कोई चोट नहीं आई है। इंजन के पटरी से उतरते ही आस-पास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। लोग यह समझने की कोशिश करने लगे कि आखिर इंजन पटरी से कैसे उतरा, लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आया।
घटना के संबंध में एक प्रत्याशी ने बताया कि इंजन को लूप लाइन में गया की ओर चलाया जा रहा था जो अचानक अनियंत्रित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक इंजन को पटरी पर लाने का काम जारी था। इस घटना के कारण रेल यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। हालांकि, वज़ीरगंज स्टेशन प्रबंधक से संपर्क नहीं हो पाया है। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
रेल इंजन के खेत में उतरने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि जिस वक्त इंजन बेपटरी होकर खेत में पहुंचा, उस वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण एक बड़ा हादसा हादसा टल गया।

  • Related Posts

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के मुंगेर जिले में अलग-अलग गंगा घाटों…

    Continue reading
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    • By TN15
    • June 25, 2026
    कौन हैं VRS ले चुकीं लेडी सिंघम IPS काम्या मिश्रा? चर्चा में लड़कों से दोस्‍ती का ‘ट‍िप्‍स’ देने वाला बयान

    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    यूपी में मिशन 2027 के लिए बन गई टीम पंकज चौधरी, सपा के PDA की निकाली काट! 

    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    भारत का खजाना हर साल 900 किलो सोने से भरेगा ये ‘रत्नगर्भा राज्य’, जोन्नागिरी खदान में शुरू हुआ उत्पादन 

    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    • By TN15
    • June 25, 2026
    पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    • By TN15
    • June 25, 2026
    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद

    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    जिम्स, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, की सीटू संगठन ने की कड़ी निंदा